कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल को अपने रास्ते से हटाने के लिए सचिन पहले भी उसकी हत्या करने की साजिश रच चुका था। एक दिन पहले यानी 27 फरवरी को भी हिमानी की हत्या का षड्यंत्र रचा, लेकिन उस दिन गली में किसी विवाद के कारण पुलिस आ गई थी। काफी समय तक घर के पास गली में पुलिस की गाड़ी आने के कारण हत्यारोपी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाया था। अगले दिन उसने योजनाबद्ध तरीके से हिमानी की हत्या को अंजाम दिया और सूटकेस में शव लेकर सांपला पहुंचा था।
Himani Murder Case: ...तो 27 फरवरी को बच गई थी हिमानी, सचिन ने इसलिए बदला प्लान; अगले दिन हर कदम रखा सोच-समझकर
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 05 Mar 2025 02:04 AM IST
सार
Himani Narwal Murder Case: 27 फरवरी को एक मैसेज हिमानी के मोबाइल से मां सविता को भेजा गया था। इसमें जो वाइस मैसेज था, उसकी आवाज साफ नहीं थी, लेकिन हिमानी के मोबाइल से भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन