फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरियाणा: जींद में रोहतक पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, एएसआई घायल, ढाई करोड़ की लूट मामले में दी थी दबिश

Sat, 16 Apr 2022 12:54 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक/जींद (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक/जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 16 Apr 2022 12:54 AM IST
सार

गंभीर रूप से घायल एएसआई अमित दलाल को रोहतक के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। एडीजीपी आलोक मित्तल व आईजी ममता सिंह घायल पुलिसकर्मी का हालचाल पूछने अस्पताल पहुंचे। सीआईए द्वितीय ने ढाई करोड़ की लूट के मामले में दबिश दी थी। आठ अप्रैल को सेक्टर एक में दो युवकों ने 2 करोड़ 62 लाख रुपये कैश वैन से लूटे थे।

विज्ञापन
ASI injured in encounter between Rohtak police and miscreants in Jind of Haryana
घायल एएसआई अमित। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शुक्रवार रात करीब नौ बजे जींद जिले के पालवां गांव में ढाई करोड़ की लूट केस में दबिश देने गई रोहतक सीआईए द्वितीय की टीम व बदमाशों के मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस का एएसआई अमित दलाल पेट में गोली लगने से घायल हो गया। उचाना थाना प्रभारी सोमबीर ढाका ने बताया कि रोहतक की पुलिस रात करीब नौ बजे पालवां गांव के खेतों के बाहर बाइक सवार दो युवकों का पीछा कर रही थी।



युवकों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ में एएसआई अमित के पेट में गोली लगी। रात करीब 11 बजे एएसआई को रोहतक रेफर कर दिया गया, जहां उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वहीं एडीजीपी आलोक मित्तल व आईजी ममता सिंह घायल पुलिसकर्मी का हालचाल पूछने अस्पताल पहुंचे।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आठ अप्रैल को निजी कंपनी के कैशियर शशि प्रकाश ने दी शिकायत में बताया था कि उसकी कंपनी अलग-अलग बैंकों के एटीएम में कैश डालने का कार्य करती है। शुक्रवार को करीब पौने एक बजे सेक्टर एक स्थित एसबीआई व एक निजी बैंक के एटीएम में कैश डालने पहुंची। दो कर्मचारी जहां एटीएम के पास चले गए, जबकि सुरक्षा गार्ड की निगरानी में कैशियर कैश बॉक्स का ताला खोलकर नकदी निकालने लगा।

ASI injured in encounter between Rohtak police and miscreants in Jind of Haryana
एडीजीपी आलोक मित्तल व आईजी ममता सिंह घायल पुलिसकर्मी का हालचाल पूछने अस्पताल पहुंचे। घायल एएसआई अमित। - फोटो : अमर उजाला

थोड़ी दूरी पर पहले से बाइक पर खड़े युवकों में एक ने सुरक्षा गार्ड रमेश को पीछे से कूल्हे में दो गोली मार दी। गोली लगते ही वह गिर पड़ा। साथ ही उसकी बंदूक छीन ली। इसके बाद कैशियर की तरफ झपटे और 2 करोड़ 62 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। साथ में सुरक्षा गार्ड की बंदूक भी ले गए।

मुख्यमंत्री के आगमन से एक दिन पहले हुई घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। खुद आईजी ममता सिंह व पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना मौके पर पहुंचे। अपराध जांच शाखा प्रथम, अपराध जांच शाखा द्वितीय, एवीटी स्टाफ, एसटीएफ के अलावा करीब आठ टीम गठित की गई। टीमें एक सप्ताह से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दबिश दे रही हैं, लेकिन अब तक लुटेरे पुलिस के हाथ नहीं आ सके हैं। 

ASI injured in encounter between Rohtak police and miscreants in Jind of Haryana
एडीजीपी आलोक मित्तल व आईजी ममता सिंह घायल पुलिसकर्मी का हालचाल पूछने अस्पताल पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला

जींद पुलिस बोली, बदमाश फरार, रोहतक पुलिस खामोश 
उधर, मुठभेड़ के बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए या गोली लगने से घायल हैं। इसको लेकर जींद पुलिस का कहना है कि युवक फरार हो गए। उनके पास केवल एएसआई अमित के घायल होने की सूचना है। जबकि रोहतक पुलिस अभी खामोश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ASI injured in encounter between Rohtak police and miscreants in Jind of Haryana
आईजी ममता सिंह घायल पुलिसकर्मी का हालचाल पूछने अस्पताल पहुंची - फोटो : अमर उजाला
एसपी बोले, मुठभेड़ में एएसआई घायल 

रोहतक पुलिस की टीम ढाई करोड़ की लूट केस में दबिश देने जींद गई थी। बाइक सवार दो युवकों ने गोली चला दी। इसमें एएसआई अमित घायल हो गया। पूरे मामले की जानकारी ले रहे हैं।
 - उदय सिंह मीना, एसपी रोहतक


बदमाशों ने चला दी गोल
2 करोड़ 62 लाख की लूट के मामले में रोहतक पुलिस की टीम दबिश देने गई थी। दो संदिग्ध युवकों का पीछा किया तो बदमाशों ने गोली चला दी। इसमें एएसआई अमित दलाल घायल हो गए। मुठभेड़ के बाद बाइक सवार फरार हो गए। मुठभेड़ में बदमाश घायल हुए या नहीं, यह तो उनके मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। -ममता सिंह, आईजी रोहतक रेंज

टिटौली के अंदर नहर में मिले थे खाली कैश बॉक्स
वारदात के बाद पुलिस को टिटौली गांव के खेत में बने एक मकान में दो खाली कैश बाक्स मिले थे। पूछताछ में खेत मालिक ने पुलिस को बताया था कि दो लड़के नहर के पास गए थे। वहां उनको पानी में बहकर आए दो बॉक्स मिले। वे उनको उठाकर घर ले आए। पुलिस युवकों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन अभी असली लुटेरे पुलिस के हाथ नहीं आ सके हैं।
विज्ञापन
ASI injured in encounter between Rohtak police and miscreants in Jind of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दो दिन पहले जींद के सीसीटीवी कैमरे में दिखे थे संदिग्ध 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जींद से पुलिस के हाथ सीसीटीवी कैमरे की एक फुटेज मिली थी, जिसमें दोनों संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे थे। ऐसे में पुलिस जींद के अंदर संभावित जगहों पर दबिश दे रही थी। शुक्रवार देर रात मुठभेड़ हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed