फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोहतक: गांव टिटौली में 15 दिन में 28 मौतें, कैसे गई जान? न प्रशासन को पता न स्वास्थ्य विभाग को

Wed, 05 May 2021 05:56 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 05 May 2021 05:56 PM IST
सार

गांव वालों का कहना है कि उनके परिजनों की मौत कोरोना से नहीं हुई है। ये मौतें मोबाइल टावर के कारण हो रही हैं।  

विज्ञापन
28 Persons Died in 15 Days in Village Titoli of Haryana
रोहतक के गांव टिटौली में कोरोना टेस्ट करवाती महिला। - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के रोहतक के गांव टिटौली में पिछले 15 दिन में 28 लोगों की जान जा चुकी है। ये मौतें कैसे हुईं, इस बारे में कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है। सूत्रों के अनुसार, किसी ने अपना कोरोना का टेस्ट नहीं करवाया था। जहां एक तरफ गांव वालों का कहना है कि उनके परिजनों की मौत कोरोना से नहीं हुई है। ये मौतें मोबाइल टावर के कारण हो रही हैं। वहीं टिटौली में एक के बाद एक मौत पर संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच करवाई गई तो 11 लोग संक्रमित मिले थे। अब सप्ताह के अंतराल पर विभाग एक बार फिर सर्वे कराने की तैयारी में है। ताकि पूर्व के संक्रमितों के संपर्क में आए नए मरीजों की पहचान हो सके। रोहतक के उपायुक्त ने बीडीपीओ को गांव के लोगों को समझाने व कोरोना का टेस्ट कराने के साथ टीकाकरण करवाने का जिम्मा सौंपा है। वहीं चौकी प्रभारी का कहना है कि गांव के लोगों की हुई मौत से रोष है। इसके विरोध में वह टावर को हटाना चाहते हैं। 
28 Persons Died in 15 Days in Village Titoli of Haryana
गांव में लगा नाका। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव में संक्रमण न बढ़े, इसके लिए पुलिस की टीम ने गांव में खुली दुकानों को बंद करवाया। कहीं पर भी लोग ताश खेलते हुए या हुक्का पीते हुए मिलते हैं तो उनको हिदायत देकर घर भेज दिया जाता है। सदर थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि गांव में मुनादी की जा चुकी है। कोरोना संक्रमण के बारे में लोगों को बताया जा चुका है। पांच डॉक्टरों की टीम गांव में आई थी। टीम ने लोगों का सैंपल लेने के साथ टीकाकरण भी कर रही है। लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उनसे टेस्ट कराने की अपील भी की जा रही है।
28 Persons Died in 15 Days in Village Titoli of Haryana
गांव में सैंपलिंग के लिए पहुंची टीम। - फोटो : अमर उजाला
टिटौली गांव के लगभग सभी लोग आर्यसमाजी हैं। गांव में स्वामी इंद्रवेश विद्यापीठ की ओर से रोजाना सुबह-शाम ट्रैक्टर ट्राली के अंदर हवन-यज्ञ कर हर गली में धूनी दी जाती है। ताकि कोरोना को फैलने से रोका जा सके।  
विज्ञापन
विज्ञापन
28 Persons Died in 15 Days in Village Titoli of Haryana
गांव में तैनात पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक के उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि टिटौली गांव में लगातार हुई मौत की सूचना के बाद डॉक्टरों की टीम गांव में लगा दी गई है। लोगों का सैंपल लेने के साथ ही टीकाकरण कराया जा रहा है। गांव वालों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।  
 
विज्ञापन
28 Persons Died in 15 Days in Village Titoli of Haryana
corona death - फोटो : PTI
जिला सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि टिटौली से लिए गए सैंपल में 11 संक्रमित मिले हैं। सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि गांव में हुई 28 मौत में से चार लोगों की कोरोना से मौत हुई थी। इसमें कैंसर रोगी व बुजुर्ग भी शामिल थे। अब गांव के सर्वे में वास्तविक स्थिति का पता चलेगा। नगर निगम प्रशासन ने मंगलवार को 37 शवों का अंतिम संस्कार कराया है। इसमें से 15 रोहतक जिले के हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को जिले में 12 मरीजों की मौत की पुष्टि की है।
  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed