गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। उनके पदक जीतते ही घर-गांव में खुशी का माहौल हो गया। 88.17 मीटर भाला फेंक वह विश्व विजेता बने तो गांव में लड्डू बांटकर खुशी मनाई गई। नीरज के मैच जीतते ही घर लाइव देख रहे लोगों ने ताली सीटी बजाकर जश्न मनाया। नीरज के चाचा भीम चोपड़ा व पिता सतीश चोपड़ा ने गले लगकर एक दूसरे को बधाई दी। नीरज विश्व एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गोल्ड जीतकर विश्व एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गोल्ड जीतने वाले भारत के पहले एथलीट बन गए हैं।
{"_id":"64ebb35c1ae35d33100cc48d","slug":"neeraj-chopra-won-gold-in-world-athletics-championship-family-celebrated-see-photos-2023-08-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Neeraj Chopra: गोल्ड जीत गोल्डन बॉय ने फिर रचा इतिहास, परिवार ने ऐसे मनाईं खुशियां, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Neeraj Chopra: गोल्ड जीत गोल्डन बॉय ने फिर रचा इतिहास, परिवार ने ऐसे मनाईं खुशियां, देखें तस्वीरें
Mon, 28 Aug 2023 02:04 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 28 Aug 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
नीरज की जीत के बाद गलेलगकर खुशी मनाते नीरज के चाचा व पिता।
- फोटो : जतिन चड्ड़ा
गांव में युवा खुशी मनाते हुए।
- फोटो : जतिन चड्ड़ा
मां ने कहा था- बेटा इस बार फिर स्वर्ण जीतेगा
हंगरी के बुडापोस्ट में आयोजित हो रही विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज के लिए पहले से ही प्रार्थनाओं और दुआओं का दौर शुरू हो गया था। पिता सतीश कुमार ने कहा कि पूरे देश की दुआएं व प्रार्थना नीरज के साथ हैं। उन्होंने नीरज के मैच को लेकर किसी तरह का बड़ी पूजा या अनुष्ठान नहीं किया है। वह भी देश का हिस्सा हैं। मां सरोज देवी ने कहा था कि बेटा इस बार फिर से स्वर्ण जीतेगा, उन्हें इसका पूरा यकीन है। जिसपर नीरज खरे उत्तरे।

जीत की खुशी मनाते नीरज के चाचा भीम, पिता सतीश चोपड़ा व ग्रामीण।
- फोटो : जतिन चड्ड़ा
राउंड मीटर
- पहला फाउल
- दूसरा 88.17
- तीसरा 88.32
- चौथा 84.64
- पांचवां 87.73
- छठा 83.98
विज्ञापन
विज्ञापन
खुशी जताते।
- फोटो : जतिन चड्ड़ा
चाचा भीम चोपड़ा ने मैच जीतने से पहले कहा था कि क्वालीफाईंग राउंड के थ्रो से उम्मीद है कि नीरज इस बार अपना सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड तोड़ने की पूरी तैयारी में है। मैच जीतने पर नीरज के चाचा ने कहा कि यह देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। नीरज ने सभी की उम्मीदों को पूरा किया है।
नीरज के गांव खंडरा में उनके प्रदर्शन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह रहा। ग्रामीणों का भी मैच से पहले ही मानना था कि इस बार फिर से गांव का बेटा भाला फेंक स्वर्ण जीतकर लाएगा। नीरज के जीतते ही गांव में भी दिवाली जैसा माहौल हो गया।
नीरज के गांव खंडरा में उनके प्रदर्शन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह रहा। ग्रामीणों का भी मैच से पहले ही मानना था कि इस बार फिर से गांव का बेटा भाला फेंक स्वर्ण जीतकर लाएगा। नीरज के जीतते ही गांव में भी दिवाली जैसा माहौल हो गया।
विज्ञापन
नीरज की जीत के बाद गलेलगकर खुशी मनाते नीरज के चाचा व पिता।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले इन प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं नीरज
- 2012 – लखनऊ में आयोजित अंडर 16 नेशनल जूनियर चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने 68.46 मीटर भाला फेंक कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
- 2013 – नेशनल यूथ चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने दूसरा स्थान हासिल किया था और उसके बाद उन्होंने आईएएएफ वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप में भी पोजिशन बनाई थी।
- 2015 – नीरज चोपड़ा ने इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में 81.04 मीटर थ्रो फेंककर एज ग्रुप का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
- 2016 – नीरज चोपड़ा ने जूनियर विश्व चैंपियनशिप में 86.48 मीटर भाला फेंक कर नया रिकॉर्ड बनाया और गोल्ड मेडल हासिल किया था।
- 2016 – नीरज चोपड़ा ने दक्षिण एशियाई खेलों में पहले राउंड में ही 82.23 मीटर की थ्रो फेंककर गोल्ड जीता।
- 2017 - में नीरज चोपड़ा ने एशियाई चैंपियनशिप में 50.23 मीटर की दूरी तक भाला फेंक कर मैच को जीता था। इसी साल उन्होंने आईएएएफ (IAAF) डायमंड लीग इवेंट में भी हिस्सा लिया था, जिसमें वह सातवें स्थान पर रहे थे।
- 2018 – गोल्ड कोस्ट में आयोजित कॉमनवेल्थ खेल में नीरज चोपड़ा ने 86.47 मीटर भाला फेंक कर एक और गोल्ड मेडल हासिल किया।
- 2018 – नीरज चोपड़ा ने जकार्ता एशियन गेम में 88.06 मीटर भाला फेका और गोल्ड मेडल जीत देश का सीना गर्व से चौड़ा किया।
- 2020 - टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने एथलेटिक्स में फाइनल राउंड में 87.58 मीटर के थ्रो कर देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाया।
- 2022 - वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने चौथे राउंड में 88.13 मीटर भाला फेंक रजत पदक अपने नाम किया।
- 2023 - लुसाने डायमंड लीग में 87.66 मीटर दूर भाला फेंक कर पहला स्थान हासिल किया था।