फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रूरता: शराब पीने से रोका तो पत्नी की गर्दन काटी, शव के पास काटा सलाद और पीता रहा शराब, दो घंटे बाद परिजनों को बताया

Tue, 12 Jul 2022 11:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत/ सनौली (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत/ सनौली (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 12 Jul 2022 11:27 PM IST
सार

आरोपी ने शव को यमुना में फेंकने की बात कही तो परिजनों ने शोर मचाया। पड़ोसियों के पहुंचने के बाद बेटे ने पुलिस को जानकारी दी।

विज्ञापन
Wife murdered for stopping to drinking alcohol in Panipat of Haryana
जांच करती पुलिस। विलाप करतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा के पानीपत जिले के गांव धनसौली में सोमवार रात को शराब पीने से रोकने पर पति ने पत्नी की कस्सी से गर्दन काटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पति ने शव के पास बैठकर ही सलाद काटा और शराब पी। दो घंटे तक शराब पीने के बाद आरोपी ने अपनी मां और बेटे को हत्या की वारदात के बारे में बताया। इसके बाद नशे में धुत आरोपी घर में ही टहलता रहा।



बेटे ने सनौली थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। डीएसपी समालखा और सनौली थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। फिर शव को सिविल अस्पताल भिजवाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मंगलवार की शाम गांव में ही मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

Wife murdered for stopping to drinking alcohol in Panipat of Haryana
घटनास्थल पर पुलिस जांच करती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस के अनुसार गांव धनसौली निवासी मेजर (50) पुत्र धनपत शराब का आदी है। पत्नी बबीता (46) अक्सर पति को शराब पीने से रोकती थी। मेजर सोमवार को भी सुबह से ही शराब पी रहा था। शराब के नशे में रात को घर आया और यहां भी शराब पीने की जिद करने लगा। बबीता ने उसे रोका तो उसके साथ झगड़ा किया।

Wife murdered for stopping to drinking alcohol in Panipat of Haryana
गांव धनसौली में महिला बबीता की हत्या के बाद घर में मौजूद महिलाएं विलाप करती हुई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बबीता रात करीब 11 बजे आंगन में सोने के लिए चली गई। आरोप है कि रात ढाई बजे मेजर ने नींद में बेसुध बबीता पर कस्सी से हमला कर दिया। उसकी गर्दन पर कई वार किए। इससे बबीता की मौके पर ही मौत हो गई। बबीता की हत्या करने के बाद मेजर ने शव के पास ही बैठकर सलाद काटा और सुबह चार बजे तक शराब पीता रहा। फिर कमरे में आकर अपनी मां एवं बेटे प्रिंस को बताया कि उसने बबीता को मार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Wife murdered for stopping to drinking alcohol in Panipat of Haryana
जांच कर सबूत इक्टठा करती हुई एफएसएल की टीम । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उसने कहा कि शव को यमुना में फेंक दो। ये बात सुनते ही मां और बेटे प्रिंस ने शोर मचाया, जिसके बाद पड़ोसी भी आ गए। फिर प्रिंस ने पुलिस को कॉल कर बुला दिया। पुलिस 15 मिनट बाद मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में भिजवाया। एफएसएल टीम ने यहां से नमूने जुटाए। पुलिस आरोपी से कस्सी बरामद करने के लिए उसको कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। आरोपी मेजर दो बेटियों और एक बेटे का पिता है। बेटियों की शादी हो चुकी है। बेटा प्रिंस कक्षा 12वीं का छात्र है।

विज्ञापन
Wife murdered for stopping to drinking alcohol in Panipat of Haryana
अपराध - फोटो : पीटीआई

सनौली खुर्द थाना प्रभारी जगजीत सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। जिस हथियार से हत्या की गई है। उसको बरामद किया जाएगा। आरोपी का पत्नी के साथ शराब को लेकर झगड़ा हुआ था। उसने रात को वारदात को अंजाम दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed