फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Murder In Rohtak: गिलास मांगने पर हुई कहासुनी, दुकानदार ने की ग्राहक की छुरी मारकर हत्या, वारदात CCTV में कैद

Tue, 12 Jul 2022 11:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 12 Jul 2022 11:00 PM IST
सार

बाबरा मोहल्ले में हुई वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वार सीने में किए गए हैं। दो भाइयों सहित तीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Shopkeeper killed a customer by stabbing him In Rohtak of Haryana
अभिषेक का फाइल फोटो। CCTV में कैद वारदात। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के रोहतक में बाबरा मोहल्ले में मंगलवार सुबह गिलास मांगने को लेकर दुकानदार व ग्राहक के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि दुकानदार ने ग्राहक के सीने में छुरी मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस संबंध में सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक बाबरा मोहल्ला निवासी विकास यादव ने दी शिकायत में बताया कि वह टैक्सी चलाता है।

 

साथ ही उसका चचेरा भाई अभिषेक (36) भी साथ में रहता है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वह सीआईए स्टाफ चौक पर मौजूद था। उसने देखा कि उसका भाई अभिषेक किनारे पर सोनू की कॉनफेक्सनरी की दुकान पर चला गया। वहां पर किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। इसके बाद सोनू व उसका भाई हिमांशु दुकान के बाहर लाकर अभिषेक से मारपीट करने लगे।

 

साथ में सोनू की दुकान के बाहर रेहड़ी लगाने वाला युवक भी आ गया। इसके बाद सोनू ने दुकान के अंदर से छुरी निकाली और अभिषेक के सीने में घोंप दी। वह अभिषेक को बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन आरोपी अपना काम कर चुके थे। आसपास के लोगों ने अभिषेक को पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में दाखिल करवाया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सोनू सहित तीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Shopkeeper killed a customer by stabbing him In Rohtak of Haryana
CCTV में कैद हुई वारदात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सोनू ने टोका तो अभिषेक ने दे दिया उल्टा जवाब 
सीआईए स्टाफ चौक पर ही मृतक अभिषेक का मकान है, जो वारदात स्थल से मात्र 60 मीटर की दूरी पर है। सुबह अभिषेक दुकान पर गिलास मांगने सोनू की दुकान पर चला गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोनू ने उसे टोक दिया, कहा कि तुम कभी भी गिलास लेने आ जाते हो। अभिषेक ने उल्टा जवाब दे दिया। इसके चलते दोनों के बीच कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि अभिषेक की जान चली गई।

Shopkeeper killed a customer by stabbing him In Rohtak of Haryana
अस्पताल में पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला

दुकान के बाहर बिखरा पड़ा था खून, एक को हिरासत में लिया पुलिस ने 
वारदात की सूचना पाकर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दुकान के बाहर खून बिखरा पड़ा था। ज्यादा लोग वहां से जा चुके थे। दिनदहाड़े लोगों ने वारदात होते देखी, लेकिन कोई कुछ बता नहीं पा रहा था। इसके बाद पुलिस ने नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी, जिसमें पूरी वारदात कैद थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shopkeeper killed a customer by stabbing him In Rohtak of Haryana
CCTV में कैद हुई वारदात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मां पहुंची तो जमीन पर लहूलुहान होकर गिरा था अभिषेक
पीजीआई पहुंची अभिषेक की मां ने बताया कि झगड़े की सूचना पाकर वह मौके पर पहुंची, उस समय आरोपी उसके बेटे पर वार करने लग रहे थे। उसके देखते ही देखते अभिषेक को जमीन पर गिरा दिया। छाती से खून बहने लगा। गंभीर हालत में पीजीआई ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Shopkeeper killed a customer by stabbing him In Rohtak of Haryana
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर आरोपी दुकानदार सोनू, उसके भाई सहित तीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज बरामद की गई है, जो पूरे केस में अहम साबित होगी। जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। - इंस्पेक्टर देशराज, प्रभारी सिटी थाना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed