फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arun Maurya: जेल जाकर बदला था अतीक-अशरफ के 'कातिल' का लाइफस्टाइल, 10 हजार कमाने वाला पहनने लगा दस हजार के जूते

Tue, 18 Apr 2023 04:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह आशु गौतम, संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
आशु गौतम, संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 18 Apr 2023 04:01 AM IST
सार

अरुण गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से प्रभावित था और संपर्क करने के लिए प्रयास करता था। जेल में रहकर लारेंस और भाटी गैंग के गुर्गों से दोस्ती की। 

विज्ञापन
Ateeq Ashraf: Arun Maurya lifestyle changed after coming from Panipat Jail, Impressed from Lawrence Bishnoi
शूटर अरुण मौर्य - फोटो : अमर उजाला

यूपी के प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और भाई अशरफ की हत्या में आरोपी पानीपत में जन्में एक शूटर अरुण के बारे में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं। जानकारों की मानें तो फरवरी 2022 में कट्टे के साथ पकड़े जाने पर अरुण को जेल हुई थी, लेकिन जमानत पर बाहर आने के बाद उसका अंदाज बदल गया था।



स्टीचिंग का काम कर 10 हजार रुपये तक कमाने वाला अरुण अब महंगे कपड़े-जूते और होटलों में खानपान का शौकीन हो गया था। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता था कि वह 10 हजार के जूते पहनता था। वह कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई से प्रभावित था और उसके गुर्गों के संपर्क में रह उससे मिलने की जुगत में लगा रहता था।

Ateeq Ashraf: Arun Maurya lifestyle changed after coming from Panipat Jail, Impressed from Lawrence Bishnoi
शूटर अरुण और गांव स्थित उसका घर - फोटो : अमर उजाला

अतीक हत्याकांड में शामिल एक शूटर अरुण मौर्य पानीपत के विकास नगर-एनएफएल में अपने चाचा सुनील और दादा मथुरा प्रसाद के साथ रहता था। जबकि उसके पिता दीपक कुमार और मां केला देवी यूपी के पैतृक गांव कादरवाड़ी चले गए थे। अरुण मौर्य पानीपत में रहकर कुटानी रोड स्थित एक फैक्टरी में सिलाई का काम करता था।

Ateeq Ashraf: Arun Maurya lifestyle changed after coming from Panipat Jail, Impressed from Lawrence Bishnoi
लवलेश तिवारी, सनी सिंह व अरुण मौर्य। - फोटो : amar ujala

इससे वह बामुश्किल 10 हजार रुपये महीना कमा पाता था। ऐसे में अपराधी प्रवृत्ति का अरुण हमेशा कुछ बड़ा करने की बात कहता रहता था। शायद उसकी यही सोच उसे अतीक और अशरफ की हत्या की राह पर ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ateeq Ashraf: Arun Maurya lifestyle changed after coming from Panipat Jail, Impressed from Lawrence Bishnoi
सीआईए-2 की गिरफ्त में आरोपी अरुण मौर्य और अतुल। फाइल फोटो - फोटो : संवाद

इससे पहले सीआईए-टू पानीपत ने उसे चार फरवरी 2022 को कट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया, लेकिन जेल में जाकर सुधरने की बजाय वह अपराध के दलदल में फंस गया। यही कारण है कि जमानत पर रिहा होने के बाद उसने यूपी के भाटी गैंग और लारेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों से संपर्क किया।

विज्ञापन
Ateeq Ashraf: Arun Maurya lifestyle changed after coming from Panipat Jail, Impressed from Lawrence Bishnoi
शूटर अरुण और गांव में बना उसका घर - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद लारेंस बिश्नोई से संपर्क करने का लगातार प्रयास करता रहा, लेकिन उसकी बातचीत नहीं हो पाई। इस बीच अचानक माफिया अतीक और अरशफ की हत्या के बाद न सिर्फ उसके परिजन बल्कि अन्य जानकार भी हतप्रभ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed