पंजाब के पंचकूला स्थित इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में वीरवार शाम एक दर्दनाक औद्योगिक हादसे में दो कर्मचारियों की जान चली गई। मिलीएम्स इंजीनियर सॉल्यूशंस कंपनी की चौथी मंजिल पर छत पर जनरेटर स्थापित करने के दौरान क्रेन का संतुलन बिगड़ गया और जनरेटर के ऊपर बैठे दो कर्मचारी उसके साथ नीचे आ गिरे। गंभीर रूप से घायल दोनों कर्मचारियों को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे ने औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कैमरे में कैद मौत: क्रेन पलटी, जनरेटर समेत चौथी मंजिल से गिरे दो लोगों की मौत; एक बिहार तो दूसरा था हिमाचल से
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Published by: विकास कुमार
Updated Thu, 13 Aug 2026 10:16 PM IST
सार
हादसा इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 के प्लॉट नंबर-310 में शाम करीब साढ़े तीन बजे हुआ। मिलीएम्स इंजीनियर सॉल्यूशंस कंपनी इस प्लॉट पर दूसरी मंजिल पर स्थित है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाहर से लाए गए भारी जनरेटर को क्रेन की सहायता से कंपनी की चौथी मंजिल छत पर स्थापित किया जाना था। इसी दौरान दोनों कर्मचारी जनरेटर के ऊपर बैठकर उसके साथ ऊपर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन