कालका की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 20 जून को एक सरकारी अध्यापिका ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अब इस मामले में बेहद चाैंकाने वाला खुलासा हुआ है।
2 of 5
अनिता अपने पति के साथ
- फोटो : फाइल
मृतका अनिता के सुसाइड नोट से पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। अनिता ने अपने पति पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट के अनुसार, उसका पति अपनी महिला मित्र से उसके सामने ही स्पीकर ऑन करके बात करता था। अनिता के अनुसार, दोनों ने उसे बेहद प्रताड़ित किया।
सुसाइड नोट की जांच के बाद पुलिस ने महिला के पति रघुवीर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रघुवीर गुरुग्राम में एक आईटी कंपनी में टीम लीडर है।
3 of 5
मृतका का सुसाइड नोट
- फोटो : संवाद
बताया गया कि पिछले एक-दो दिन से अनिता फोन नहीं उठा रही थी। इस पर पति ने बेटे को जानकारी दी। बाद में मृतका के भाई को सूचना मिलने पर वह कालका पहुंचा। घर का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण उसने सीढ़ी के सहारे कमरे में झांककर देखा तो अनिता पंखे से फंदे पर लटकी हुई मिली। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसडीएच कालका के शवगृह में रखवा दिया। वहीं सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।
4 of 5
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि कमरे से एक डायरी बरामद हुई है, जिसमें मृतका द्वारा लिखे गए कथित सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए पति और उसकी एक महिला मित्र का जिक्र किया गया है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि गत शनिवार को पति-पत्नी के बीच फोन पर कहासुनी हुई थी।
5 of 5
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक
पुलिस के अनुसार शव की स्थिति को देखकर अनुमान है कि महिला ने दो से तीन दिन पहले आत्महत्या की होगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।