{"_id":"6afa18a1f4a4bf05dc053b27","slug":"the-idol-installation-will-take-place-in-natwal-on-november-25-a-grand-kirtan-will-also-be-held-panchkula-news-c-87-1-spkl1034-143713-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नटवाल में 25 नवंबर को होगी मूर्ति स्थापना, भव्य कीर्तन भी सजेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नटवाल में 25 नवंबर को होगी मूर्ति स्थापना, भव्य कीर्तन भी सजेगा
विज्ञापन
विधायक शक्ति रानी शर्मा होंगी मुख्य अतिथि, भंडारा भी लगेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। जय श्री श्याम सेवा समिति और ग्रामवासियों के सहयोग से 25 नवंबर को गांव नटवाल में बाबा खाटू श्याम, राधा-कृष्ण और शिव परिवार की मूर्ति स्थापना एवं भव्य कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
समिति के अध्यक्ष शंकर राणा ने बताया कि सुबह 10 बजे मूर्ति स्थापना होगी। शाम 6 बजे भजन-कीर्तन और 6:30 बजे भंडारा लगाया जाएगा। इसमें कलाकार हर्ष गोयल, पूजा सखी और प्रवीण शर्मा भजनों की प्रस्तुति देंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों में विक्रम राणा, बिंदर राणा, दिनेश गुप्ता, अनिल प्रजापत, गौतम राणा, राजवीर राणा और मुकेश शर्मा सहित अन्य सदस्य जुटे हुए हैं।