{"_id":"6afa18c08d8d512c130d8d18","slug":"a-community-feast-bhandara-was-organized-at-nandi-gau-seva-sadan-following-a-havan-yajna-panchkula-news-c-87-1-pan1010-143709-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: नंदी गौ सेवा सदन में हवन-यज्ञ के बाद लगाया भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: नंदी गौ सेवा सदन में हवन-यज्ञ के बाद लगाया भंडारा
विज्ञापन
महामंडलेश्वर विश्वामित्र नंद गिरि ने गौवंश संरक्षण का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। गांव कोट स्थित नंदी गौ सेवा सदन में रविवार को हवन-यज्ञ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और समाजसेवियों ने हिस्सा लिया। हवन में मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां डालकर सभी की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
कार्यक्रम में महामंडलेश्वर विश्वामित्र नंद गिरि विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। गौवंश की सेवा और सुरक्षा करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। उन्होंने लोगों से गौशालाओं के सहयोग और गौवंश संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की।
इस मौके पर दीपक शर्मा, सुरिंदर गोयल, संजीव दिलावरी और कृष्ण कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। गौसेवा सदन में गायों, नंदियों और बछियों की देखभाल समाज के सहयोग से की जाती है।