फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छह दिन ही निभा सके सात जन्मों का साथ: पहलगाम हमले में नौसेना के अधिकारी की मौत, शादी के बाद पत्नी संग गए थे

Tue, 22 Apr 2025 11:30 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: विकास कुमार Updated Tue, 22 Apr 2025 11:30 PM IST
सार

एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि 16 अप्रैल को उनकी शादी हुई थी। नरवाल पत्नी संग पहलगाम घूमने गए थे। 

विज्ञापन
Navy officer killed in Pahalgam attack gone for trip with his wife after marriage
पहलगाम हमले में नौसेना अधिकारी विनय नरवाल की मौत - फोटो : पीटीआई/ अमर उजाला

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम हिल स्टेशन पर मंगलवार को हुए आतंकी हमले में मारे गए 16 लोगों के नाम सार्वजनिक किए गए हैं। इसमें हरियाणा के 26 वर्षीय विनय नरवाल का भी नाम है। विनय नरवाल नौसेना में अधिकारी थे। वो कोच्चि में तैनात लेफ्टिनेंट के पद थे तैनात। एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि 16 अप्रैल को उनकी शादी हुई थी। नरवाल पत्नी संग पहलगाम घूमने गए थे। विनय करनाल के रहने वाले थे। उनका एक मई को जन्मदिन भी था। 

Navy officer killed in Pahalgam attack gone for trip with his wife after marriage
शुभम - फोटो : अमर उजाला

आतंकी हमले में कानपुर के शुभम की भी मौत
पहलगाम आतंकी हमले में कानपुर स्थित श्यामनगर के ड्रीमलैंड अपार्टमेंट के रहने वाले एक शुभम द्विवेदी की भी मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना उनके पिता को शाम साढ़े छह बजे लग सकी। इसके बाद से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। शुभम जम्मू कश्मीर में अपने परिवार के साथ घूमने गए थे और उनकी वापसी 23 अप्रैल को थी।

Navy officer killed in Pahalgam attack gone for trip with his wife after marriage
pahalgam terror attack - फोटो : संवाद

सीमेंट कंपनी में थे सेल्स प्रोमोटर के रूप कार्यरत
मूलरूप से चंदनपुर चक्की, हाथीपुर के रहने वाले डॉ. संजय द्विवेदी के बेटे शुभम द्विवेदी अपने परिजनों के साथ 18 अप्रैल को जम्मू कश्मीर घूमने गए थे। चाचा ज्योतिषाचार्य मनोज द्विवेदी ने जानकारी दी शुभम एक सीमेंट कंपनी में सेल्स प्रोमोटर के रूप में कार्यरत थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Navy officer killed in Pahalgam attack gone for trip with his wife after marriage
pahalgam terror attack - फोटो : संवाद

शुभम के माथे में लगी गोली
उन्होंने जानकारी दी कि मंगलवार को उनके भाई डॉ. संजय द्विवेदी, मां सीमा द्विवेदी, बहन आरती और उनके दो बच्चे अनंतनाग में ही रुक गए। जबकि, शुभम और उनकी पत्नी ऐशान्यां दोनों पहलगाम में घुड़सवारी करने के लिए दोपहर लगभग एक बजे के करीब चले गए। लगभग सवा दो बजे के करीब दो से तीन आतंकवादी सेना की वर्दी में आए और ताबड़तोड़ गोलीबारी करने लगे। जिससे वहां पर आफरातफरी का माहौल हो गया, इसी बीच एक गोली शुभम के माथे पर लगी और वह मैदान पर गिर गए। जबकि, उनकी पत्नी बेहोश हो गई। 

विज्ञापन
Navy officer killed in Pahalgam attack gone for trip with his wife after marriage
pahalgam terror attack - फोटो : ANI/PTI

देर रात तक लगा लोगों का तांता
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और सेना ने उन्हें कश्मीर के अस्पताल में भर्ती करवाया। जब पिता को इस हमले की सूचना प्राप्त हुई तो वह शुभम और ऐशन्यां को खोजने को निकले और उनको शाम साढ़े छह बजे के करीब पुलिस के माध्यम से शुभम को पहचाना। वहीं, इस सूचना के बाद चाचा और उनके परिवार में भी दुख का माहौल है और सभी सदस्य श्यामनगर स्थित अपार्टमेंट पहुंचे। यहां पर लोगों का तांता देर रात तक लगा रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed