फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

HBSE 12th Topper: दुकानदार की बेटी ने छू लिया कामयाबी का आसमान, प्रदेश में अव्वल रही नैंसी का ये है सपना

Mon, 15 May 2023 09:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 15 May 2023 09:29 PM IST
सार

17 साल की नैंसी अपना सपना पूरा करने के लिए हिसार में कोचिंग लेकर तैयारी कर रही है। भिवानी जिले के सिवानी की बेटी के घर में जश्न का माहौल है। नैंसी बंसल को कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने अपने निजी कोष से एक लाख रुपये देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
Nancy, daughter of Shopkeeper became Haryana Board 12th topper, success story of 12th Topper of Haryana
नैन्सी हरियाणा टॉप करने वाली छात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दुकानदार की बेटी नैंसी ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड बारहवीं की परीक्षा में हरियाणा में प्रथम स्थान प्राप्त कर कामयाबी का आसमान छू लिया है। 17 साल की नैंसी सीए बनने के लिए हिसार में कोचिंग लेकर तैयारी कर रही हैं।



नैंसी की सफलता पर उसका परिवार भी फूला नहीं समा रहा है। वहीं नैन्सी के परिवार को बधाई देने वालों का भी तांता लगा है और घर पर जश्न का माहौल बना है। नैंसी के पिता हरपाल बंसल की सिवानी में ही किरयाणा और कन्फेक्शनरी की छोटी सी दुकान है। हरपाल के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी 17 वर्षीय नैंसी और छोटा 12 वर्षीय बेटा आशीष।

दोनों ही बच्चे सिवानी मंडी के नवभारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई करते हैं। नैंसी ने इस बार वाणिज्य संकाय से बारहवीं की बोर्ड परीक्षा दी थी। जबकि उसका छोटा भाई आशीष अभी आठवीं कक्षा में पढ़ रहा है। नैंसी की माता इनु बंसल गृहिणी हैं। नैंसी ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों को दिया है। उसका कहना है कि उसने परीक्षा के लिए रोजाना ही पांच घंटे तक तैयारी की थी।

Nancy, daughter of Shopkeeper became Haryana Board 12th topper, success story of 12th Topper of Haryana
नैंसी को मिठाई खिलाते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उन्होंने बताया कि परीक्षा देने से पहले उसके दिमाग पर किसी तरह का कोई तनाव नहीं था, जबकि पढ़ाई के दौरान भी वह दस से 15 मिनट का ब्रेक लेती थी ताकि दिमाग को थोड़ा आराम मिले। उसने बताया कि उसके परिवार में उसके मामा सीए हैं और अन्य रिश्तेदार भी सीए हैं।

Nancy, daughter of Shopkeeper became Haryana Board 12th topper, success story of 12th Topper of Haryana
नैंसी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इसलिए उसने जब 11वीं में वाणिज्य संकाय में दाखिला लिया था तभी ठान लिया था कि वह आगे चलकर सीए बनेंगी। नैंसी की शौक भी आम बच्चों की तरह ही हैं। वह खाली समय में आर्ट एंड क्राफ्ट में अपना हुनर दिखाती हैं जबकि उसे म्यूजिक सुनना और डांस करना बहुत अच्छा लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nancy, daughter of Shopkeeper became Haryana Board 12th topper, success story of 12th Topper of Haryana
टॉपर का किया स्वागत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

नवभारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिवानी के संचालक प्रणव गोयल ने बताया कि उनके विद्यालय में पहले भी बोर्ड परीक्षाओं में जिला टॉपर और प्रदेश में चौथे पायदान पर रहने का खिताब मिल चुका है। लेकिन बेटी नैंसी ने हरियाणा में टॉप करने के बाद स्कूल और जिले के साथ पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।

हरियाणा टॉपर्स नैंसी

  • स्कूल का नाम : नवभारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिवानी मंडी, भिवानी।
  • संकाय : वाणिज्य संकाय
  • प्राप्त अंक : 498
  • सफलता का मूलमंत्र : कड़ी मेहनत
  • प्रेरणास्रोत : सीए मामा
  • कितने घंटे पढ़ाई : रोजाना पांच घंटे
  • लक्ष्य : सीए बनना
  • शौक : आर्ट एंड क्राफ्ट एंड डांसिंग, किताबें पढ़ना
विज्ञापन
Nancy, daughter of Shopkeeper became Haryana Board 12th topper, success story of 12th Topper of Haryana
कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल - फोटो : फाइल फोटो

कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने नैंसी को एक लाख रुपये देने की घोषणा की
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा में प्रदेश में टॉप आने वाली नैंसी बंसल को कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने अपने निजी कोष से एक लाख रुपये देने की घोषणा की है। मंत्री जयप्रकाश दलाल ने होनहार बेटी का फोटो अपनी सोशल मीडिया पर डालकर एक लाख रुपये देने की घोषणा के साथ उसे और उसके परिवार को भी बधाई दी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed