दुकानदार की बेटी नैंसी ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड बारहवीं की परीक्षा में हरियाणा में प्रथम स्थान प्राप्त कर कामयाबी का आसमान छू लिया है। 17 साल की नैंसी सीए बनने के लिए हिसार में कोचिंग लेकर तैयारी कर रही हैं।
नैंसी की सफलता पर उसका परिवार भी फूला नहीं समा रहा है। वहीं नैन्सी के परिवार को बधाई देने वालों का भी तांता लगा है और घर पर जश्न का माहौल बना है। नैंसी के पिता हरपाल बंसल की सिवानी में ही किरयाणा और कन्फेक्शनरी की छोटी सी दुकान है। हरपाल के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी 17 वर्षीय नैंसी और छोटा 12 वर्षीय बेटा आशीष।
दोनों ही बच्चे सिवानी मंडी के नवभारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई करते हैं। नैंसी ने इस बार वाणिज्य संकाय से बारहवीं की बोर्ड परीक्षा दी थी। जबकि उसका छोटा भाई आशीष अभी आठवीं कक्षा में पढ़ रहा है। नैंसी की माता इनु बंसल गृहिणी हैं। नैंसी ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों को दिया है। उसका कहना है कि उसने परीक्षा के लिए रोजाना ही पांच घंटे तक तैयारी की थी।
2 of 5
नैंसी को मिठाई खिलाते परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने बताया कि परीक्षा देने से पहले उसके दिमाग पर किसी तरह का कोई तनाव नहीं था, जबकि पढ़ाई के दौरान भी वह दस से 15 मिनट का ब्रेक लेती थी ताकि दिमाग को थोड़ा आराम मिले। उसने बताया कि उसके परिवार में उसके मामा सीए हैं और अन्य रिश्तेदार भी सीए हैं।
3 of 5
नैंसी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसलिए उसने जब 11वीं में वाणिज्य संकाय में दाखिला लिया था तभी ठान लिया था कि वह आगे चलकर सीए बनेंगी। नैंसी की शौक भी आम बच्चों की तरह ही हैं। वह खाली समय में आर्ट एंड क्राफ्ट में अपना हुनर दिखाती हैं जबकि उसे म्यूजिक सुनना और डांस करना बहुत अच्छा लगता है।
4 of 5
टॉपर का किया स्वागत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नवभारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिवानी के संचालक प्रणव गोयल ने बताया कि उनके विद्यालय में पहले भी बोर्ड परीक्षाओं में जिला टॉपर और प्रदेश में चौथे पायदान पर रहने का खिताब मिल चुका है। लेकिन बेटी नैंसी ने हरियाणा में टॉप करने के बाद स्कूल और जिले के साथ पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।
हरियाणा टॉपर्स नैंसी
- स्कूल का नाम : नवभारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिवानी मंडी, भिवानी।
- संकाय : वाणिज्य संकाय
- प्राप्त अंक : 498
- सफलता का मूलमंत्र : कड़ी मेहनत
- प्रेरणास्रोत : सीए मामा
- कितने घंटे पढ़ाई : रोजाना पांच घंटे
- लक्ष्य : सीए बनना
- शौक : आर्ट एंड क्राफ्ट एंड डांसिंग, किताबें पढ़ना
5 of 5
कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल
- फोटो : फाइल फोटो
कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने नैंसी को एक लाख रुपये देने की घोषणा की
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा में प्रदेश में टॉप आने वाली नैंसी बंसल को कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने अपने निजी कोष से एक लाख रुपये देने की घोषणा की है। मंत्री जयप्रकाश दलाल ने होनहार बेटी का फोटो अपनी सोशल मीडिया पर डालकर एक लाख रुपये देने की घोषणा के साथ उसे और उसके परिवार को भी बधाई दी है।
