फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक और मुस्कान: चाकू से पति का पेट फाड़ा, आंतें और किडनी निकाल कट्टे में भरी; पहली बार देखी इतनी वीभत्स क्रूरता

Sun, 23 Aug 2026 09:13 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला नेटवर्क, कुरुक्षेत्र Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 23 Aug 2026 09:13 AM IST
सार

कुरुक्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने अपनी पति की हत्या कर दी। महिला ने पति का चाकू से पेट फाड़ दिया, आंतें और किडनी निकाल लीं। इसके बाद अंगों को कट्टे में भर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला ने छत से छलांग लगा दी। आरोपी अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन
Wife killed his husband and abdomen slit open with knife intestines and kidney removed and stuffed into a sack
kurukshetra murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जैसे मेरठ में मुस्कान नाम की महिला ने पति की हत्या के बाद शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में पैक कर दिए थे, कुछ वैसी ही रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात शुक्रवार रात करीब नौ बजे कुरुक्षेत्र में सामने आई। यहां पिहोवा रोड पर किराये पर रहने वाले मजदूर राजेश (40) की बर्बरता से हत्या की गई। 


एफआईआर के अनुसार, पत्नी बिमला ने रसोई के चाकू से बड़ी जोर से देर तक बार कर पति के पेट को बुरी तरह फाड़ डाला। हमले में पति के पेट पर 37 सेटीमीटर गहरा और लंबा घाव हो गया जिससे आंतें और किडनी तक बाहर निकल आए। इसके बाद बिमला ने फर्श पर पड़े अंगों को कट्टे में पैक किया और फिर पहली मंजिल से गली में छलांग लगा दी। 
Wife killed his husband and abdomen slit open with knife intestines and kidney removed and stuffed into a sack
हत्याकांड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस महिला का बयान दर्ज नहीं कर पाई है। आसपास के लोगों का कहना है कि इस सनसनीखेज घटना की वजह राजेश और बिमला के बीच आए दिन होने वाला झगड़ा हो सकती है।
Wife killed his husband and abdomen slit open with knife intestines and kidney removed and stuffed into a sack
अस्पताल में भर्ती आरोपी महिला से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोगों ने पुलिस को बताया कि राजेश मूल रूप से यूपी के सीतापुर का रहने वाला था। वह रिंकू के मकान में पहली मंजिल पर पत्नी बिमला के साथ रहता था। शुक्रवार की रात दोनों के बीच झगड़े की आवाज सुनाई दे रही थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Wife killed his husband and abdomen slit open with knife intestines and kidney removed and stuffed into a sack
घर में रखा चाकू और कट्टे में अंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसा अक्सर होता रहता था, इसलिए किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। इसी बीच अचानक किसी के गिरने की आवाज आई। लोगों ने जाकर देखी तो बिमला सड़क पर पड़ी थी। उसे अस्पताल भेजकर लोग ऊपर कमरे में गए तो वहां का मंजर देखकर स्तब्ध रह गए।
विज्ञापन
Wife killed his husband and abdomen slit open with knife intestines and kidney removed and stuffed into a sack
हत्याकांड के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कमरे में राजेश का खून से लथपथ शव पड़ा था। फर्श से दीवार तक खून से सने थे। कमरे के एक कोने में कट्टा रखा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने कट्टा खुलवाया तो इसके अंदर राजेश के अंग रखे मिले। पुलिस को मौके पर तीन चाकू पड़े मिले। इनमें से एक खून से सना था। पुलिस ने रिंकू की तहरीर पर शनिवार को घटना की प्राथमिकी दर्ज की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed