{"_id":"6a89c14c381d10bfd3083123","slug":"husband-stabbed-to-death-by-wife-in-kurukshetra-2026-08-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: चाकू से गोदकर पति को उतारा मौत के घाट, आंतें व किडनी निकाल कट्टे में भरी; खुद भी लगाई छत से छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: चाकू से गोदकर पति को उतारा मौत के घाट, आंतें व किडनी निकाल कट्टे में भरी; खुद भी लगाई छत से छलांग
Sat, 22 Aug 2026 09:03 PM IST
मयूर शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Published by: मयूर शर्मा
Updated Sat, 22 Aug 2026 09:03 PM IST
सार
आरोपी पत्नी ने पति को बुरी तरह से काट दिया और उसकी आंतें व किडनी तक बाहर आ गई, जिसे उसने एक कट्टे में भर दिया। पुलिस ने मौके से रसोई में प्रयोग होने वाले तीन चाकू बरामद हुए जबकि घायल महिला को लोकनायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन कराया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचकर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला ने अपने ही पति को बेरहमी से चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया, जिसके बाद खुद भी छत से छलांग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी पत्नी ने पति को बुरी तरह से काट दिया और उसकी आंतें व किडनी तक बाहर आ गई, जिसे उसने एक कट्टे में भर दिया। पुलिस ने मौके से रसोई में प्रयोग होने वाले तीन चाकू बरामद हुए जबकि घायल महिला को लोकनायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन कराया।
मृतक राजेश
- फोटो : संवाद
मृतक की पहचान करीब 40 वर्षीय राजेश के रूप में हुई जो पिहोवा रोड पर करीब एक साल से किराए पर रहता था। मूल रूप से उत्तरप्रदेश के सीतापुर का रहने वाला था। आरोपी पत्नी बिमला है और दोनों की शादी कईं साल पहले हुई थी लेकिन बच्चे नहीं है।
वारदात गत देर शाम को हुई, जिस दौरान शौर सुनकर पड़ौस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना केयूके एसएचओ सुरेंद्र कुमार, थर्ड गेट चौकी प्रभारी भी मौके पर पहुंचे तो हालात देख हैरान रह गए। कमरे में पूरी तरह से खून बिखरा हुआ था तो लथपथ राजेश का शव पड़ा हुआ था। पास में पड़े कट्टे को देखा तो वह भी खून से सना था और उसमें आंतें व किडनी थी, जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया।

आरोपी पत्नी बिमला
- फोटो : संवाद
पुलिस ने तत्काल ही फोरेंसिक टीम भी बुलाई तो साक्ष्य जुटाते हुए शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेजा तो वही छत से कूदकर घायल हुई बिमला को एलएनजेपी नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन कराया गया। शनिवार को पुलिस ने राजेश का शव चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
चाकू घुसाकर 37 सेंटीमीटर तक चीर दिया पेट
आरोपी बिमला पर इस कदर खून सवार था कि उसने पति राजेश के पेट में न केवल चाकू घोंप दिया बल्कि 37 सेंटीमीटर तक पेट ऊपर की ओर चीर दिया। इससे उसकी आंते व किडनी तक बाहर आ गई। फारेंसिक एक्सपर्ट डॉ गौरव कौशिक का कहना है कि इतना गहरा घाव व इस तरह से हत्या देख वे भी सन्न रह गए। 37 सेंटीमीटर लंबे घाव के साथ ऐसी वारदात को बेरहमी से ही अंजाम दिया जा सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि वारदात करने वाला मानसिक स्तर से कुछ परेशान हो। पुलिस उनके पास आंतें व किडनी अलग से लेकर पहुंची थी।

सूचना मिलने के बाद मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
झाड़ फूक की भी आशंका, मजदूरी करता था राजेश
मृतक राजेश पानी सप्लाई के एक ठेकेदार के साथ मजदूरी करता था। पत्नी बिमला घर पर ही रहती थी। आसपास के लोगों का कहना है कि दोनों में काफी झगड़ा रहता था। आरोपी महिला पर झाड़ फूक की आशंका है और इसी के चलते ही उनमें अक्सर झगड़ा रहता था। वारदात के दौरान भी जब अधिक शौर हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
उम्मीद नहीं थी भाभी ऐसा कर देगी : राजू
मृतक राजेश के भाई राजू का कहना था कि उसका भाई राजेश यहां मजदूरी कर परिवार का गुजारा चला रहा था। कईं दिन पहले उनकी बात भी हुई थी। पति-पत्नी का आपसी झगड़ा हो जाता था लेकिन ऐसी आशंका नहीं थी कि भाभी इस तरह से उसके भाई को काट देगी।

मौक पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबुत
- फोटो : संवाद
अभी महिला के नहीं हो पाए पूरे बयान लेकिन अफसोस तक नहीं: सुरेंद्र
थाना केयूके एसएचओ सुरेंद्र कुमार का कहना है कि अभी आरोपी महिला बिमला उपचाराधीन है और फिलहाल चोटों के चलते वह पूरे बयान नहीं दे सकी है। उसके पूरे बयान होने पर ही हत्या के कारण व पूरे मामले का पता चल पाएगा। वारदात वहीं थर्ड गेट चौकी इंचार्ज का कहना है कि पति की इस तरह से हत्या करने के बाद भी आरोपी पत्नी के चेहरे पर कोई अफसोस नहीं दिखाई दे रहा। वह कुछ मानसिक तौर पर ही कमजोर लग रही है। फिलहाल जांच का विषय है।