फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मातम में बदली खुशियां: सजी रह गई बेटी के हाथों की मेहंदी, नहर में मिला पिता का शव, आनी थी बरात मगर उठेगी अर्थी...

Fri, 04 Mar 2022 02:32 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 04 Mar 2022 02:32 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a person found in canal in Karnal of Haryana
आवर्धन नहर में मिली सूरज नगर के व्यक्ति की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा के करनाल में बड़ी बेटी की शादी से एक दिन पहले सूखी आवर्धन नहर में पिता का शव मिलने से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों ने मृतक पिता के दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पिता का दोस्त उनकी बेटी से शादी करना चाहता था। लेकिन उसकी उम्र ज्यादा होने पर लड़की ने मना कर दिया था। इसी रंजिश के चलते उसने सूरज नगर निवासी 40 वर्षीय नीरज कुमार की हत्या की है। पुलिस ने शव को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखवा दिया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। बुधवार रात से नीरज लापता थे। उनकी छोटी बेटी के पति राहुल की शिकायत पर पुलिस ने तब गुमशुदगी का मामला दर्ज किया हुआ था। 



मृतक के भतीजे सचिन और पत्नी पूनम ने बताया कि कपड़ों के सेल्समैन नीरज कुमार से बेटी की शादी के लिए उनके एक दोस्त के साथ बात हुई थी। लेकिन बेटी ने लड़के की उम्र ज्यादा होने के कारण शादी करने से मना कर दिया था। इस पर परिवार की ओर से भी रिश्ते से इंकार कर दिया गया था।

Dead body of a person found in canal in Karnal of Haryana
आवर्धन नहर में मिली सूरज नगर के व्यक्ति की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इसके बाद लड़की की शादी परिवार ने यूपी में किसी अन्य युवक के साथ तय कर दी थी। जिसकी शुक्रवार को बरात भी आनी थी। उनका आरोप है कि दो दिन पहले मृतक के दोस्त की ओर से धमकी भी मिली थी कि वे इस शादी को नहीं होने देंगे। शादी से एक दिन पहले लड़की के पिता की मौत से परिवार में मातम पसर गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। सेक्टर-32-33 थाना प्रभारी गुरविंद्र का कहना है कि शिकायत के आधार पर फिलहाल हत्या का केस दर्ज कर लिया है,शिकायत के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। 

दोस्त से मिलकर आने की बात कहकर गए थे 
मृतक की भाभी का आरोप है कि बुधवार को नीरज यूपी में भी अपने रिश्तेदारों को शादी का कार्ड बांटकर आए थे। वे भी साथ थी। शाम को जब घर पहुंचे तो शाम साढ़े छह बजे उनके  उसी दोस्त का फोन आया। नीरज घर के अंदर भी नहीं गए और कहा कि अभी मिलकर वापस आता हूं लेकिन वे रात तक वापस नहीं आए। पुलिस में शिकायत भी दी तो गुमशुदगी का मामला दर्ज हुआ। मृतक की दो बेटियां और एक 11 साल का बेटा है। छोटी बेटी की शादी भी सात माह पहले हुई है। अब बड़ी बेटी की शादी होनी थी। 

Dead body of a person found in canal in Karnal of Haryana
सूरज नगर के नीरज का शव आवर्धन नहर में मिलने के बाद विलाप करती उनके परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छोटी बहन के साथ रिश्ते की चल रही है बात 
मृतक की पत्नी पूनम ने बताया कि बेटी द्वारा शादी से इंकार करने के बाद भी आरोपी दोस्त उनकी बेटी के साथ शादी की जिद पर अड़ा था। ऐसे में उन्होंने बाद में अपनी छोटी बहन के साथ उसका रिश्ता करने पर विचार किया। इसके लिए भी बात चली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dead body of a person found in canal in Karnal of Haryana
सूरज नगर के नीरज का शव आवर्धन नहर में मिलने के बाद विलाप करती उनकी बेटियां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

घर को सजाया गया था, महिला संगीत और कढ़ाई की रस्म से पहले ही मिली मौत की सूचना
हरियाणा के करनाल में सूरज नगर निवासी नीरज कुमार की बेटी के हाथों पर शादी की मेहंदी सजी रह गई। शुक्रवार को उसकी बरात आनी थी लेकिन अब बरात के बजाय घर से पिता की अर्थी उठेगी। खुशियों के बजाय अब परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी पल-पल अपने पिता को याद कर फफक पड़ती है। 

विज्ञापन
Dead body of a person found in canal in Karnal of Haryana
सूरज नगर के नीरज का शव आवर्धन नहर में मिलने के बाद विलाप करती उनकी बेटियां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता नीरज ने अपनी बेटी की शादी धूमधाम से करने के लिए तैयारियां की थी। घर को सजाया गया था। परिजनों के अनुसार घर पर ही शादी समारोह होना था। कई दिनों से वे रिश्तेदारों और संबंधियों में शादी के कार्ड बांट रहे थे। बुधवार रात को घर पर टैंट भी लग चुका था। गुरुवार को उनके यहां महिला संगीत और कढ़ाई चढ़ाने की रस्म होनी थी लेकिन दोपहर बाद ही अचानक नीरज का शव मिलने की खबर आ गई। जिससे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। हालांकि बुधवार शाम से ही नीरज के लापता होने से परिवार वाले परेशान थे। रात को उनका मोबाइल भी बंद हो गया था। 

नहर में शव होने की सूचना मिलते ही दौड़ पड़े
मृतक की पत्नी पूनम ने बताया कि नीरज की खोजबीन जारी थी। इस दौरान घर पर किसी ने सूचना दी कि शुगर मिल के पास सूखी नहर में शव पड़ा है। यह भी बताया कि पीली कमीज और काला लोवर पहना हुआ है। उनके पति ने भी ऐसे ही कपड़े पहने थे। इसके बाद भतीजी देखने के लिए गई तो उसने शव की पहचान की। परिवार के अलावा रिश्तेदार और कॉलोनी के लोग सूचना मिलते ही वहां पहुंच गए।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed