फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करनाल में बड़ा हादसा: चमड़ा फैक्टरी के हौद में विषैली गैस चढ़ने से तीन श्रमिकों की मौत, सफाई के लिए उतरे थे

Sun, 12 Jun 2022 10:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 12 Jun 2022 10:20 PM IST
सार

बचाव के लिए उतरे तीन अन्य श्रमिकों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फैक्टरी मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई होगी। मृतकों में एक करनाल का निवासी था, जबकि दो बिहार-झारखंड के रहने वाले थे। 

विज्ञापन
3 laborers died due to poisonous gas in the well in Karnal of Haryana
मृतक राजू, पवन और सतीश का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा के करनाल में नेवल-मुगलमाजरा मार्ग पर कुंजपुरा स्थित संजय लेदर फैक्टरी में रविवार को वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के हौद की सफाई कर रहे तीन श्रमिकों की विषैली गैस चढ़ने से मौत हो गई। जबकि बचाव के लिए हौद में उतरे तीन अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में एक युवक करनाल और दो बिहार-झारखंड के निवासी हैं। उनकी पहचान भागलपुर जिले के थाना पीरपैंती अंतर्गत गांव प्यालापुर निवासी राजू (24), झारखंड राज्य के गोडा जिले के थाना बुहारीजोर क्षेत्र के गांव महौला निवासी पवन ठाकुर (23) और करनाल जिले के डबरी गांव निवासी सतीश कुमार (28) के रूप में हुई है।



घटनाक्रम के अनुसार रविवार को छुट्टी के दिन भी श्रमिक फैक्टरी में काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि तीन मजदूर परिसर के अंदर बने करीब दस फीट गोलाकार एवं 18 फुट गहरे पक्के हौद की सफाई करने उतरे थे।

3 laborers died due to poisonous gas in the well in Karnal of Haryana
इस हौद में हुआ हादसा, सबसे पहले हौद में उतरने वाले अमित जानकारी देते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जब वे काफी देर तक वापस नहीं आए तो दोपहर दो से ढाई बजे के बीच पवन ठाकुर का चचेरा भाई अमित ठाकुर उनसे मिलने हौद की तरफ चला गया। उसने अंदर देखा तो श्रमिक बेहोश पड़े थे। शोर मचाने के साथ ही वह स्वयं हौद में उतर गया, लेकिन अंदर जाते ही सिर चकराने से खतरे का आभास कर वह बाहर आ गया।  इसके बाद समीप लगती एक बस्ती से श्रमिक व उनके परिजन घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

हौद से श्रमिकों को निकालने उतरे तीन अन्य श्रमिकों को भी गैस चढ़ गई। उसके बाद एकत्रित लोगों ने सरिये की कुंडी से तीनों बेसुध श्रमिकों को बाहर निकाला और निजी अस्पताल लेकर गए, जहां से उन्हें जिला नागरिक अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर लाया गया।
3 laborers died due to poisonous gas in the well in Karnal of Haryana
विलाप करते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में लाया गया, जहां सोमवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
3 laborers died due to poisonous gas in the well in Karnal of Haryana
नागरिक अस्पताल में विलाप करते मृतक सतीश के पिता और परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं बचाव के लिए हौद में उतरे नेपाल निवासी भीम बहादुर, बिहार निवासी मौसम और सूरज को अचेतावस्था में करनाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चौथे श्रमिक अमित ठाकुर की हालत ठीक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
3 laborers died due to poisonous gas in the well in Karnal of Haryana
नागरिक अस्पताल में पुलिसकर्मी मुकेश से जानकारी लेते गांव डबरी के पूर्व सरपंच लाडी और अन्य ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताते हैं कि फैक्टरी में चमड़े की रंगाई का कार्य होता है, जिसमें केमिकलयुक्त पानी को वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से उपचारित करके इस हौद डाला जाता है, जिसमें ऊपरी सतह में पानी तो निकाल लिया गया लेकिन रविवार को उसके नीचे जमा कीचड़ को साफ किया जा रहा था। तभी यह घटना हुई।  

हौद से सभी श्रमिकों को बाहर निकाल लिया गया है। तीन श्रमिकों की मौत हो गई है, जबकि तीन श्रमिक उपचाराधीन हैं। उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फैक्टरी मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - विनोद कुमार, थाना प्रभारी कुंजपुरा (करनाल)। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed