{"_id":"66d8ab522fbba2119a0ea9a8","slug":"haryana-they-got-bjp-tickets-from-the-assemblies-of-kaithal-and-ambala-know-the-complete-profile-2024-09-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Haryana: कैथल और अंबाला की विधानसभाओं से इनको मिले भाजपा के टिकट, जानिए पूरा प्रोफाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: कैथल और अंबाला की विधानसभाओं से इनको मिले भाजपा के टिकट, जानिए पूरा प्रोफाइल
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार रात 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इसमें 17 विधायकों और आठ मंत्रियों को दोबारा टिकट दी गई है। पार्टी ने आठ महिलाओं को भी उम्मीदवार बनाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को करनाल की जगह कुरुक्षेत्र के लाडवा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। कैथल की तीन सीटों से भी प्रत्याशी उतारे गए हैं।
कैथल से भाजपा प्रत्याशियों के प्रोफाइल
कैथल विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार होंगे लीला राम
नाम- लीला राम
उम्र-63 वर्ष
शिक्षा- एमए राजनीति शास्त्र
पेशा- राजनेता
राजनीतिक सफर- 1985 में छात्र संघ की राजनीति से राजनीति में एंट्री। 2000 में पहली बार इनेलो से चुनाव लड़ा व जीते। इसके बाद वर्ष 2019 में चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए और पार्टी का टिकट मिला। इसके बाद 2019 में कांग्रेस के दिग्गज नेता रणदीप सुरजेवाला को हराया व भाजपा से विधायक बनें।
टिकट मिलने का कारण : 2019 में कांग्रेस के दिग्गज नेता रणदीप सुरजेवाला को हराया था।
2 of 6
कुलवंत बाजीगर
- फोटो : संवाद
कैथल के गुहला आरक्षित सीट से भाजपा उम्मीदवार होंगे कुलवंत बाजीगर
नाम- कुलवंत बाजीगर
उम्र-46 वर्ष
शिक्षा- 12वीं
पेशा- राजनेता
राजनीतिक सफर- 2009 में पहली बार आजाद चुनाव लड़ा। इसके बाद वर्ष 2014 में चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए और पार्टी का टिकट मिला। इसके बाद 2014 में भाजपा से विधायक बनें।
टिकट मिलने का कारण : लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इनके कार्यकाल में हुआ काम।
3 of 6
कमलेश ढांडा
- फोटो : संवाद
कलायत सीट से भाजपा उम्मीदवार होंगी कमलेश ढांडा
नाम- कमलेश ढांडा
उम्र- 50 वर्ष
शिक्षा- 12वीं
पेशा- राजनेता
राजनीतिक सफर- इनेलो सरकार में पूर्व राज्यमंत्री व पाई विधानसभा क्षेत्र से दो बार के विधायक स्व नर सिंह ढांडा की धर्मपत्नी है। कमलेश ढांडा 2009 से राजनीति में है। वर्ष 2019 के भारतीय जनता पार्टी का टिकट मिला और विधायक बनीं। इसके बाद 4 साल तक राज्यमंत्री रहीं।...
टिकट मिलने कारण : कांग्रेस के दिग्गज नेता जय प्रकाश जेपी को 2019 में हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
संतोष सारवान।
- फोटो : संवाद
अंबाला विधानसभा
मुलाना विधानसभा से भाजपा की संतोष चौहान सारवान
नाम- संतोष चौहान सारवान
पिता- गोवर्धन दास चौहान
घर- पंचकूला
उम्र- 68
पेशा- राजनीति
शिक्षा- ग्रेजुएट
वर्ष 1991 से लेकर 1996 तक कांग्रेस सरकार में मंत्री के पद पर रहीं। वर्ष 2014 से 2019 विधायक रहीं। इनके पिता गोवर्धन दास चौहान बंसी लाल व भजन लाल की सरकार में तीन बार मंत्री पद पर रह चुके हैं।
टिकट का कारण : मुलाना विधानसभा क्षेत्र में पैठ और पुराना राजनीतिक परिवार।
विज्ञापन
5 of 6
पूर्व गृहमंत्री अनिल विज
- फोटो : अमर उजाला
अंबाला छावनी विधानसभा
नाम- अनिल विज
पिता- भीमसेन विज
निवास- शास्त्री कॉलोनी अंबाला छावनी
जन्म- 15 मार्च 1953
शिक्षा- बीएससी
- 1969 मे अखिल भारतीय भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े।
- शिक्षा समाप्ति के बाद 1974 मे एसबीआई बैंक मे नियुक्ति हुई।
- 1990 में पहला सियासी टर्निंग प्वाइंट आया। 16 साल की बैंक की नौकरी छोड़ कर फुल-टाईम राजनीति के दंगल मे कूद पड़े।
- भाजपा ने छावनी से पहला उप-चुनाव लड़वाया। भाजपा की उम्मीदों पर खरे उतरे और चुनाव जीता।
- 8 महीने बाद 1991 का चुनाव हारे।
- इसी दौरान अनिल विज को भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई।
- 1995 मे भाजपा से निष्कासन के बाद 1996 मे बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।
- अगला चुनाव वर्ष 2000 में भी अनिल विज के नाम रहा।
- वर्ष 2005 निर्दलीय लड़ते हुए 619 वोटों से हारे।
- वर्ष 2009 मे दोबारा से भारतीय जनता पार्टी मे शामिल हुए तथा चुनाव मे जीत का परचम लहराया और अंबाला छावनी से विधायक बने।
- वर्ष 2014 मे विधानसभा चुनाव मे कांग्रेसी प्रतिद्वंदी को 15462 वोटों से हराया और अंबाला छावनी मे जीत के साथ ही हरियाणा के केबिनेट मंत्री बने।
- वर्ष 2019 में प्रतिद्वंदी को 20165 वोटों से हराकर जीत की हैट्रिक के साथ 6 बार अंबाला छावनी से विधायक बने और हरियाणा सरकार में गृहमंत्री का पदभार संभाला।
टिकट का कारण : छावनी के कदावर नेता, छह बार के विधायक, मनोहर लाल सरकार में मंत्री रहे। ईमानदार छवि।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।