फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिर कब जागेगा प्रशासन?: कैथल हादसे में बच सकती थी सभी की जान... अगर नहर में होती रिटेनिंग वॉल; देखें तस्वीरें

Sat, 12 Oct 2024 06:49 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कैथल (हरियाणा)
अमर उजाला नेटवर्क, कैथल (हरियाणा) Published by: श्याम जी. Updated Sat, 12 Oct 2024 06:49 PM IST
सार

कैथल के मूंदड़ी गांव में शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। जिससे कार में सवार एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Kaithal accident: Eight people of same family died after their car fell into canal
हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

कैथल के मूंदड़ी गांव में शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। जिससे कार में सवार एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चियां, तीन महिलाएं, एक युवती व किशोरी शामिल हैं, जबकि कार चला रहे परिवार के सदस्य की हालत गंभीर है। लोगों का कहना है कि शायद पूरे परिवार की जान बच सकती थी, अगर सिरसा ब्रांच नहर की रिटेनिंग वॉल होती।



Kaithal accident: Eight people of same family died after their car fell into canal
सिरसा ब्रांच नहर पर ग्रामीणों से मृतकों के परिजनों की जानकारी जुटाते पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार, डीग गांव का एक परिवार जिले के ही गुहणा गांव में दशहरे पर बाबा साहब दास की समाधि पर माथा टेकने जा रहा था। कार में चालक के अलावा तीन महिलाएं व पांच लड़कियां सवार थीं। सिरसा ब्रांच नहर के पुल पर कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। आसपास मौजूद लोगों ने बचाव कार्य शुरू करते हुए कार सवारों को बाहर निकाला, जिनमें पांच लोगों की मौत हो चुकी थी। दो बच्चियों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक किशोरी का शव बाद में मिला। ग्रामीणों ने बताया कि कार करीब एक महीने पहले ही खरीदी थी।

Kaithal accident: Eight people of same family died after their car fell into canal
सिरसा ब्रांच नहर - फोटो : अमर उजाला

मृतकों में 60 वर्षीय चमेली देवी, उसकी 40 वर्षीय पुत्रवधू दर्शना, 30 वर्षीय पुत्रवधू सुखविंद्र उर्फ तीजो और पोती पांच वर्षीय वंदना, आठ साल की रिया, 12 साल की काजल, 18 साल की फिजा और 14 वर्षीय कोमल शामिल हैं। कार चला रहे चमेली देवी के बेटे कर्मजीत को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल किया गया, जहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kaithal accident: Eight people of same family died after their car fell into canal
नही है सिरसा ब्रांच नहर की रिटर्निंग वॉल - फोटो : अमर उजाला

डीएसपी ललित कुमार ने बताया कि इस हादसे में डीग गांव के एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हुई है। कार चालक के भतीजे संदीप की शिकायत पर थाना पूंडरी की पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन द्वारा साइड मारने की वजह से यह हादसा हुआ है। इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Kaithal accident: Eight people of same family died after their car fell into canal
कार - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जताया दुख
कैथल में हुए इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने लिखा है कि यह हादसा हृदयविदारक है। इसमें जान गंवाने वालों के शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करे। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन मौके पर हर संभव मदद में जुटा है। प्रधानमंत्री ने यह ट्वीट दोपहर बाद 1:38 बजे किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed