Hindi News
›
Photo Gallery
›
Chandigarh
›
Haryana Assembly Election Result Today Update Who will Win BJP vs Congress Seats Equation All You Need to Know
{"_id":"670431df733b684082029cbe","slug":"haryana-election-2024-wait-is-over-it-will-be-decided-at-12-o-clock-will-congress-return-or-bjp-hat-trick-2024-10-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Haryana Election 2024: इंतजार खत्म, आज 12 बजे तय हो जाएगा... कांग्रेस लौटेगी सत्ता में या भाजपा लगाएगी हैट्रिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Election 2024: इंतजार खत्म, आज 12 बजे तय हो जाएगा... कांग्रेस लौटेगी सत्ता में या भाजपा लगाएगी हैट्रिक
आशीष वर्मा, अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 08 Oct 2024 08:02 AM IST
सार
Haryana Chunav Result 2024 :प्रदेश में अब तक किसी भी दल ने लगातार तीसरी बार सरकार नहीं बनाई है। भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं।
विज्ञापन
1 of 12
राहुल गांधी-नरेंद्र मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। मंगलवार को 12 बजे तक तय हो जाएगा कि हरियाणा की सियासत में किसका मंगल होने वाला है। विधानसभा की सभी 90 सीटों पर मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू होगी और दोपहर तक तस्वीर साफ हो जाएगी कि भाजपा राज्य में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है या कांग्रेस दस साल बाद सत्ता में वापसी करेगी। भाजपा तीसरी बार राज्य में कमल खिलाती है तो उसकी जीत हरियाणा के इतिहास में दर्ज होगी।
प्रदेश में अब तक किसी भी दल ने लगातार तीसरी बार सरकार नहीं बनाई है। भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं। वहीं, इनेलो का दावा है कि किसी भी दल को बहुमत नहीं मिलेगा और सरकार बनाने में उसकी अहम भूमिका रहेगी। निर्दलीय उम्मीदवारों पर भी सबकी नजरें रहेंगी। किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने की स्थिति में निर्दलीय विधायकों की भूमिका बढ़ेगी।
2 of 12
दुष्यंत चौटाला। नायब सिंह सैनी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा।
- फोटो : संवाद
मुख्यमंत्री सीएम नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, इनेलो (इंडियन नेशनल लोकदल) के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला, पूर्व मंत्री अनिल विज, हरियाणा लोकतांत्रिक पार्टी के नेता गोपाल कांडा, मंत्री कंवरपाल गुर्जर, दिग्विजय चौटाला, पूर्व मंत्री राव दान सिंह जैसे दिग्गजों समेत 1031 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला तय होना है। कई चेहरे ऐसे भी हैं जिन पर सबकी निगाहे हैं।
3 of 12
जुलाना में विनेश फोगाट के सामने आप ने कविता दलाल को उतारा।
- फोटो : संवाद
इनमें देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल, पेरिस ओलंपिक में पदक से चूकने वाली विनेश फोगाट, बंसीलाल की पोती श्रुति चौधरी व पौत्र अनिरुद्ध चौधरी, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती राव, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव के पुत्र चिरंजीव राव, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला के पुत्र आदित्य सुरजेवाला प्रमुख हैं। चुनावी रण में उतरे 11 मंत्रियों के अलावा भाजपा के 13, कांग्रेस के 28 समेत कुल 63 विधायकों में से कितने फिर विधानसभा की ड्योढ़ी पार करेंगे, यह भी तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
अभय चौटाला।
- फोटो : @AbhaySChautala
कांग्रेस की सत्ता वापसी या भाजपा की हैट्रिक के साथ ही यह नतीजे हरियाणा के क्षेत्रीय दलों जननायक जनता पार्टी (जजपा) और इेनेलो का अस्तित्व भी तय करेंगे। पिछली बार जजपा के दस विधायक थे और सरकार में भाजपा के साथ थी। इनेलो से पिछली बार केवल एक ही विधायक बन पाया था। सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ी रही आम आदमी पार्टी के साथ ही इनेलो के साथ गठबंधन में 37 सीटों पर लड़ रही बसपा के लिए हरियाणा की सियासी जमीन कितनी माफिक है, यह भी तय होगा।
विज्ञापन
5 of 12
राहुल गांधी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
किसके वादों व प्रचार का दिखेगा असर
भाजपा-कांग्रेस ने मतदाताओं को लुभाने के लिए घोषणा पत्र से लेकर 49 दिन के चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंके रखी। भाजपा को पहली बार हरियाणा में मुफ्त घोषणाओं का वादा करना पड़ा। भाजपा ने वादा किया कि यदि उसकी सरकार बनी तो वह महिलाओं को हर महीने 21 सौ रुपये उनके खाते में भेजेगी। दो लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की भी घोषणा की है। दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी मुफ्त वादों की झड़ी लगा दी। महिलाओं को दो हजार रुपये, सामाजिक पेंशन छह हजार रुपये, 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने और दो लाख पक्की भर्ती का वादा किया है। प्रचार में दोनों दलों के दिग्गजों ने अपनी रैलियों व रोडशो से पूरे प्रदेश को नाप दिया। भाजपा की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी ने चार और अमित शाह ने दस रैलियां की। वहीं, कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी ने आठ जनसभाएं व दो रोड शो किए। प्रियंका गांधी ने भी राहुल गांधी के साथ दो जनसभाएं व एक रोड शो करने के बाद अकेले दो विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां कीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।