फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरियाणा: 'आप' प्रभारी ने बीरेंद्र सिंह को दिया पार्टी में आने का ऑफर, सिंह बोले- ‘स्वागत की धार काढनी है मन्नै, आगे की कोई बात करो’

Fri, 25 Mar 2022 09:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 25 Mar 2022 09:24 PM IST
सार

चौधरी बीरेंद्र सिंह के 76वें जन्मदिन व राजनीति में 50 साल पूरे होने पर उचाना में कार्यक्रम किया गया। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता पहुंचे। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने बीरेंद्र सिंह से आह्वान किया कि प्रदेश में तीसरे मोर्चे का नेतृत्व करें।

विज्ञापन
Program organized on the birthday of former Union Minister BJP leader Birender Singh in Uchana of Haryana
आप के सांसद डॉ. सुशील गुप्ता से बातचीत करते मंच पर बैठे चौधरी बीरेंद्र सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह के 76वें जन्मदिन व राजनीति में 50 साल पूरे होने पर हरियाणा के उचाना स्थित राजीव गांधी कॉलेज में शुक्रवार को कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की राजनीति के कई दिग्गज पहुंचे। इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता ने मंच से चौधरी बीरेंद्र सिंह को उनकी पार्टी में आने का खुला निमंत्रण दिया। गुप्ता ने कहा कि उनका स्वागत है। हालांकि इसके बाद बीरेंद्र सिंह ने कहा कि ‘स्वागत की धार काढनी है मन्नै, स्वागत तैं आगे की कोई बात करो।’ वहीं इनेलो नेता व ऐलनाबाद से विधायक अभय सिंह चौटाला ने बीरेंद्र सिंह से प्रदेश में तीसरे मोर्चे का नेतृत्व करने का आह्वान किया। 



बीरेंद्र सिंह ने कहा कि देश में राजनीतिक व्यवस्थाएं बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी राजनीतिक दल भ्रष्टाचार के खिलाफ व व्यवस्था परिवर्तन करे तो वह साथ देने को तैयार हैं। इससे पहले आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि दिल्ली व पंजाब के बाद अब हरियाणा में भी बदलाव होना चाहिए।

उन्होंने बीरेंद्र सिंह की ओर इशारा करते हुए कहा कि जनता बदलाव की बाट देख रही है। गुप्ता से पहले बोलने वाले वक्ताओं ने कहा कि बीरेंद्र सिंह मुख्यमंत्री बनने थे लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। इस पर गुप्ता ने कहा कि यदि वे ‘आप’ में आते हैं तो उनके सारे सपने पूरे हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि मन तो बीरेंद्र सिंह को बनाना है, मैं तो न्योता दे सकता हूं। वहीं इनेलो नेता अभय सिंह ने कहा कि प्रदेश में हालात काफी खराब हैं। मंच पर बैठे सभी नेता अपनी-अपनी पार्टी में दुखी हैं। ऐसे में इन सभी की इच्छा है कि बीरेंद्र सिंह प्रदेश में तीसरे मोर्चे का नेतृत्व करें। 

Program organized on the birthday of former Union Minister BJP leader Birender Singh in Uchana of Haryana
कार्यक्रम में पहुंचे लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अभय सिंह ने ली गुप्ता पर चुटकी
आप नेता सुशील गुप्ता द्वारा दिए गए ऑफर पर इनेलो नेता अभय सिंह ने कहा कि सपने दिखाने वाले बहुत आएंगे। तीसरा मोर्चा बनाकर 2024 में पंजाब की तरह बदलाव लाएं। 

नौकरियां नहीं सरकार का इमान बिकता है
मंच से चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि राजनीति में भ्रष्टाचार इस कदर है कि अभी उत्तर प्रदेश में हुए चुनाव में टिकट तक बिके हैं। इसके लिए एक नेता ने अपनी पत्नी के माध्यम से पैसे लिये। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार नौकरियां बिकती हैं। नौकरियां नहीं यह सरकार का इमान बिकता है। ऐसे लोगों को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

Program organized on the birthday of former Union Minister BJP leader Birender Singh in Uchana of Haryana
कार्यक्रम में मौजूद किसान नेता युद्धबीर सिंह और बीरेंद्र सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

किसान नेता युद्धवीर सिंह ने भाजपा नेता राम बिलास शर्मा को दी चेतावनी
मंच पर किसान नेता युद्धबीर सिंह ने भाजपा नेता व पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा को सीधे शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि अपने आकाओं को बता देना। यदि किसानों से किए हुए वादे पूरे नहीं हुए तो विस्फोट होगा। हालांकि इस पर रामबिलास शर्मा खामोश रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Program organized on the birthday of former Union Minister BJP leader Birender Singh in Uchana of Haryana
मंच पर संबोधित करते चौधरी बीरेंद्र सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जन्मदिन के बहाने भविष्य की राजनीतिक जमीन तैयार करने की कवायद में जुटे बीरेंद्र सिंह
उचाना में अपने जन्मदिन के बहाने पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने भविष्य की राजनीतिक जमीन तैयार करने की कवायद शुरू की है। शुक्रवार बेशक उनके मंच पर राजनीति के बड़े चेहरे नहीं आए लेकिन प्रदेश में नए राजनीतिक समीकरणों की संभावना बन गई हैं।

ऐसे में 2024 के चुनाव से पहले पंजाब में बने नए राजनीतिक समीकरणों के बीच बीरेंद्र ने भाजपा में रहते हुए ही नई राजनीतिक इच्छाओं को जाहिर किया है। हालांकि बीरेंद्र सिंह ने नई राजनीति की घोषणा नहीं की लेकिन उन्होंने साफ किया कि जैसे उनके साथ चाहते हैं, वे वैसा ही करेंगे। 

विज्ञापन
Program organized on the birthday of former Union Minister BJP leader Birender Singh in Uchana of Haryana
कार्यक्रम में लोगों को स्वागत करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गौरतलब है कि बीरेंद्र सिंह ने राजनीतिक जीवन में 50 साल पूरे कर लिए हैं। ऐसे में मंच पर पहुंचे उनके पुराने सहयोगियों ने बार-बार कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री बनना है। इसके लिए आप नेता सुशील गुप्ता, इनेलो नेता अभय चौटाला ने उन्हें खुला ऑफर भी दे दिया। अपने संबोधन में बीरेंद्र सिंह ने किसानों को साधने का प्रयास किया। किसान आंदोलन का जिक्र किया और कहा कि उन्होंने भाजपा में रहते हुए खुलकर किसानों का समर्थन किया।

बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कमेरे वर्ग को देश की संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में गन्ने का भाव 360 रुपये दिया जा रहा है, जबकि 800 रुपये की तो उसी गन्ने से शराब बन जाती है। यदि किसान को फसल का सही भाव मिल जाए तो यह दो गुणा नहीं पांच गुणा तक आय बढ़ा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed