फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cannes 2023: बहादुरगढ़ की मानुषी छिल्लर व्हाइट कलर के खूबसूरत गाउन में रेड कारपेट पर उतरीं

Sat, 20 May 2023 12:16 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद, बहादुरगढ़/ अमर उजाला डिजिटल, हरियाणा
संवाद, बहादुरगढ़/ अमर उजाला डिजिटल, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 20 May 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Manushi Chhillar of Bahadurgarh Haryana made her Cannes debut
Manushi Chhillar - फोटो : instagram

हरियाणा की मानुषी छिल्लर और सपना चौधरी को कान से न्योता मिला। कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट मानुषी और सपना ने अपना डेब्यू किया है। जहां सारा अली खान देसी अंदाज में लोगों का दिल जीता तो वहीं मूल रूप से बहादुरगढ़ की मानुषी छिल्लर व्हाइट कलर के खूबसूरत गाउन में नजर आईं। वहीं रेड कार्पेट पर सपना चौधरी का सिंपल और शानदार लुक देखने को मिला। 



मानुषी का परिवार मूल रूप से बहादुरगढ़ के बामनोली गांव का है। मानुषी के परिवार का गांव में एक घर आज भी है जो सालों से बंद पड़ा है। वहीं गांव की मुख्य सड़क पर उनके पुरखों द्वारा बनवाया गया एक मंदिर भी है। करीब 15-20 साल पहले मानुषी के परिवार ने नौकरी पेशे के चक्कर में गांव छोड़ दिया था और दिल्ली जाकर बस गए थे। मानुषी का परिवार काफी समय तक रोहतक की कमल कॉलोनी में भी रहा। अब रोहतक में मानुषी के नाना नानी ही रहते हैं।

मानुषी के पिता डॉ. मित्रबसु सेंट्रल गर्वमेंट के डीआरडीओ विभाग में मेडिकल ऑफिसर है और माता डॉ. नीलम दिल्ली के गवर्नमेंट हॉस्पिटल में डॉक्टर हैं। मानुषी ने दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल और सोनीपत के भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वूमेन से पढ़ाई की है। मानुषी पीजीआईएमएस रोहतक से पासआउट हैं।

Manushi Chhillar of Bahadurgarh Haryana made her Cannes debut
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

सिंपल और शानदार लुक में नजर आईं सपना चौधरी 
कान फिल्म फेस्टिवल में इस बार एक से बढ़कर एक बॉलीवुड हसीनाओं के डेब्यू देखने को मिल रहे हैं। हिंदी सिनेमा से सारा अली खान, मानुषी छिल्लर ने डेब्यू किया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस के बाद एक और हसीना का डेब्यू देखने को मिला है और वह हैं हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी। 76वें कान फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर सपना चौधरी सिंपल और शानदार लुक देखने को मिला। सोशल मीडिया पर सपना ने अपने शानदार और सिंपल लुक की तस्वीरें भी साझा की हैं। जिनपर फैंस की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। 

Manushi Chhillar of Bahadurgarh Haryana made her Cannes debut
Manushi Chhillar - फोटो : instagram

डेब्यू लुक था बेहद खास 
जानकारी के मुताबिक, इस साल कान फेस्टिवल 16 मई से शुरू हुआ है जोकि 27 मई तक चलने वाला है। हाल ही में इसमें शिरकत करने के लिए पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड अभिनेत्री मानुषी छिल्लर भी पहुंची थी। इस बार ही मानुषी ने कान के रेड कारपेट पर डेब्यू किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Manushi Chhillar of Bahadurgarh Haryana made her Cannes debut
Manushi Chhillar - फोटो : instagram

कैसा था लुक ?
अगर बात करें एक्ट्रेस के लुक की तो उन्होंने 'Fovari' ब्रांड का सफेद रंग का ऑफ शॉल्डर गाउन कैरी किया था। इस गाउन में वो किसी परी से कम नहीं लग रहीं थीं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बताया गया है कि ये कोई आम गाउन नहीं है। इसे हाथों से बुना गया है। 

विज्ञापन
Manushi Chhillar of Bahadurgarh Haryana made her Cannes debut
Manushi Chhillar - फोटो : instagram

बुनने में लगे 800 घंटे
वीडियो में ये बताया गया है कि, इस व्हाइट गाउन को इटालियन सिल्क और ट्यूल की 100 लेयर्स से बनाया था। एक्ट्रेस के इस गाउन को लोगों ने हाथ से बुना था। बेहद नाजुकता से तैयार की गई इस ड्रेस को बनाने में डिजाइनर को पूरे 800 घंटे लगे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed