हरियाणा की मानुषी छिल्लर और सपना चौधरी को कान से न्योता मिला। कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट मानुषी और सपना ने अपना डेब्यू किया है। जहां सारा अली खान देसी अंदाज में लोगों का दिल जीता तो वहीं मूल रूप से बहादुरगढ़ की मानुषी छिल्लर व्हाइट कलर के खूबसूरत गाउन में नजर आईं। वहीं रेड कार्पेट पर सपना चौधरी का सिंपल और शानदार लुक देखने को मिला।
Cannes 2023: बहादुरगढ़ की मानुषी छिल्लर व्हाइट कलर के खूबसूरत गाउन में रेड कारपेट पर उतरीं
सिंपल और शानदार लुक में नजर आईं सपना चौधरी
कान फिल्म फेस्टिवल में इस बार एक से बढ़कर एक बॉलीवुड हसीनाओं के डेब्यू देखने को मिल रहे हैं। हिंदी सिनेमा से सारा अली खान, मानुषी छिल्लर ने डेब्यू किया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस के बाद एक और हसीना का डेब्यू देखने को मिला है और वह हैं हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी। 76वें कान फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर सपना चौधरी सिंपल और शानदार लुक देखने को मिला। सोशल मीडिया पर सपना ने अपने शानदार और सिंपल लुक की तस्वीरें भी साझा की हैं। जिनपर फैंस की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
डेब्यू लुक था बेहद खास
जानकारी के मुताबिक, इस साल कान फेस्टिवल 16 मई से शुरू हुआ है जोकि 27 मई तक चलने वाला है। हाल ही में इसमें शिरकत करने के लिए पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड अभिनेत्री मानुषी छिल्लर भी पहुंची थी। इस बार ही मानुषी ने कान के रेड कारपेट पर डेब्यू किया है।
कैसा था लुक ?
अगर बात करें एक्ट्रेस के लुक की तो उन्होंने 'Fovari' ब्रांड का सफेद रंग का ऑफ शॉल्डर गाउन कैरी किया था। इस गाउन में वो किसी परी से कम नहीं लग रहीं थीं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बताया गया है कि ये कोई आम गाउन नहीं है। इसे हाथों से बुना गया है।
बुनने में लगे 800 घंटे
वीडियो में ये बताया गया है कि, इस व्हाइट गाउन को इटालियन सिल्क और ट्यूल की 100 लेयर्स से बनाया था। एक्ट्रेस के इस गाउन को लोगों ने हाथ से बुना था। बेहद नाजुकता से तैयार की गई इस ड्रेस को बनाने में डिजाइनर को पूरे 800 घंटे लगे थे।