फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sapna Choudhary: धाकड़ हरियाणवी कलाकार सपना का Cannes में डेब्यू, जाने से पहले बताया था- यह कैसे संभव हुआ

Fri, 19 May 2023 11:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह शील भारद्वाज, संवाद, बहादुरगढ़/ अमर उजाला डिजिटल, हरियाणा
शील भारद्वाज, संवाद, बहादुरगढ़/ अमर उजाला डिजिटल, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 19 May 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Haryanvi  Artist Sapna Choudhary makes her debut at Cannes Film Festival 2023
सपना चौधरी - फोटो : social media

फ्रांस में गत मंगलवार को शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर के कान फिल्म फेस्टिवल में हरियाणा मूल की मानुषी छिल्लर द्वारा डेब्यू करने के बाद अब शुक्रवार को धाकड़ हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी ने भी जलवे बिखेरें हैं। इस फिल्म महोत्सव को लेकर सपना कोई विशेष तैयारी तो नहीं कर रहीं थी, लेकिन बहुत उत्साहित जरूर थीं। जाने से पहले अमर उजाला से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा था कि जब वो कान में प्रवेश करेंगी तो सारी दुनिया कान अर आंख  लगाकै हरियाणे नै ए देखैगी।



सपना चौधरी कान फिल्म महोत्सव में भाग लेने वाली पहली हरियाणवी स्टेज कलाकार हैं। फेस्टिवल का न्योता मिलने के बाद से ही सपना चौधरी उत्साहित थीं। उन्होंने कहा था कि इस फेस्टिवल में डेब्यू करना बेहद गौरव की बात है। फेस्टिवल में परफॉर्मेंस के लिए विशेष तैयारी करने के बारे में पूछने पर सपना ने कहा था कि इसके लिए कोई खास तैयारी करने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि यह सब उनकी 15 साल की मेहनत से संभव हुआ है। कान के आयोजकों ने 15 साल के काम को तैयारी के रूप में ही लिया है। मैं हरियाणवी कला को समर्पित हूं। कान में भाग लेने से ज्यादा खुशी इस बात की है कि मेरे माध्यम से सारी दुनिया हरियाणे को देखेगी। सपना चौधरी फीफा अवार्ड शो समेत अनेक बड़े कार्यक्रमों में अपनी कला प्रतिभा के जलवे बिखेर चुकी हैं। अपनी इसी प्रतिभा की वजह से वह न केवल हरियाणा में बल्कि देशभर में लोकप्रिय हैं। 

Haryanvi  Artist Sapna Choudhary makes her debut at Cannes Film Festival 2023
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

सिंपल और शानदार लुक में नजर आईं सपना चौधरी 
कान फिल्म फेस्टिवल में इस बार एक से बढ़कर एक बॉलीवुड हसीनाओं के डेब्यू देखने को मिल रहे हैं। हिंदी सिनेमा से सारा अली खान, मानुषी छिल्लर ने डेब्यू किया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस के बाद एक और हसीना का डेब्यू देखने को मिला है और वह हैं हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी। 76वें कान फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर सपना चौधरी सिंपल और शानदार लुक देखने को मिला। सोशल मीडिया पर सपना ने अपने शानदार और सिंपल लुक की तस्वीरें भी साझा की हैं। जिनपर फैंस की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। 

Haryanvi  Artist Sapna Choudhary makes her debut at Cannes Film Festival 2023
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

इंस्टाग्राम अकाउंट पर कान का एक वीडियो शेयर किया 
सारा अली खान और मृणाल ठाकुर समेत इस बार सपना चौधरी भी इस बिग इवेंट में अपना दर्ज करवाया है। सपना चौधरी के चाहने वालों के लिए यह बड़ी खबर है कि कोई रीजनल सिनेमा की अभिनेत्री इतने बड़े इवेंट में पहुंची है। यह किसी क्षेत्रीय कलाकार के लिए मील के पत्थर से कम नहीं है। सपना ने अब इंस्टाग्राम अकाउंट पर कान का एक वीडियो शेयर किया है, वीडियो में देखा जा सकता है कि रेड कार्पेट पर हजारों फोटोग्राफर मौजूद हैं, जो सभी हसीनाओं की तस्वीरें अपने कैमरों में कैद कर रहे हैं, इसी बीच रेड कार्पेट पर सपना चौधरी भी नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haryanvi  Artist Sapna Choudhary makes her debut at Cannes Film Festival 2023
सपना चौधरी - फोटो : social media

सॉफ्ट पिंक कलर के गाउन को चुना
सपना चौधरी के लुक की बात करें तो उन्होंने इस फेस्टिवल के लिए सॉफ्ट पिंक कलर के गाउन को चुना था। फ्लोरल एंब्राइड्री और हाई नेक वाले इस गाउन में वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। फुल स्लीव और बॉडी फिटिंग वाले इस गाउन पर पिंक कलर के फूलों की एंब्राइड्री बनी है। सपना ने मिनिमल लुक के साथ इस गाउन को कैरी किया है, जिसकी सुदंरता देखते ही बन रही है। इस खूबसूरत से दिखने वाले गाउन का वजन 30 किलो बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
Haryanvi  Artist Sapna Choudhary makes her debut at Cannes Film Festival 2023
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

सपना ने अपने इस हैवी गाउन को खुद से कैरी किया। हालांकि इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस तरह से सपना अपने गाउन को उठाकर चल रही हैं वह उनके लिए काफी मुश्किल रहा होगा। उनको गाड़ी में बैठने के लिए भी काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। वहीं उनके आउटफिट की बात करें तो सपना अपने फिश कट गाउन में बेहद हसीन लग रही थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed