फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मनु के पिता बोले: पदक से की शुरुआत, अभी और आयोजन बाकी, देश का आशीर्वाद बेटी के साथ, सीएम ने भी दी बधाई

Sun, 28 Jul 2024 05:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला डिजिटल, हरियाणा
अमर उजाला डिजिटल, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 28 Jul 2024 05:10 PM IST
सार

ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर के पिता राम किशन भाकर कहते ने कहा कि पूरे देश को मनु पर गर्व है, उसके दो इवेंट बाकी हैं, हमें उम्मीद है कि वह बेहतर प्रदर्शन करेगी। मनु को सरकार और फेडरेशन से काफी समर्थन मिला, जिससे वह ऐसा कर सकीं। देश की जनता के आशीर्वाद से ही यह उपलब्धि हासिल हुई है।

विज्ञापन
Manu's Father Reaction after daughter's Medal in Olympics
मनु भाकर के पिता राम किशन भाकर। - फोटो : ANI

मनु के पिता राम किशन भाकर ने कहा कि मेरे से ज्यादा मेरी सोसायटी के लोग खुश हैं। पूरा देश खुश है। अभी उन्होंने पदक से शुरुआत की है। उनके इवेंट बाकी हैं। उन्होंने कहा कि मनु को हर कॉर्नर से मदद मिली है। टॉप्स, खेल मंत्रालय और फेडरेशन ने हमेशा मदद की है। देशवासियों की दुआएं और आशीर्वाद मिला है।



मनु ने दसवीं क्लास में 16 साल की उम्र में शूटिंग शुरू की थी। मनु ने छोड़ने का सोचा था तो हमने उसे नॉर्मल लिया था। क्योंकि पहले भी वह काफी गेम बदल चुकी थी। अभी ये शुरुआत है। अभी वह और अच्छा करेंगी।

Manu's Father Reaction after daughter's Medal in Olympics
मनु भाकर ने इतिहास रचा - फोटो : PTI

शूटिंग के लिए थी पदक की ज्यादा जरूरत 
मनु के पिता ने कहा कि शूटिंग के लिए इस पदक की बहुत ज्यादा जरूरत थी। बहुत सारे युवा इस खेल से जुड़े हैं। स्पेशली हरियाणा के बहुत सारे युवा इससे जुड़े हैं। इससे गेम बुस्टअप होगा। ये गेम नई ऊचाईंयों पर जाएगा।

Manu's Father Reaction after daughter's Medal in Olympics
मनु भाकर - फोटो : अमर उजाला

बचपन से अबतक कई खेल किए चेंज
मनु ने बहुत सारे खेल चेंज किए है। उनके पिता ने बताया कि वह कराटे में नेशनल मेडलिस्ट रही हैं। बॉक्सिंग भी की है। इसके अलावा स्केटिंग में भी वो अच्छा करती थी। उसने बहुत सारे गेम किए है। क्योंकि शूटिंग ज्यादा ट्रांसपेरेंट गेम है, इसलिए शूटिंग में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Manu's Father Reaction after daughter's Medal in Olympics
मनु भाकर की मां सुमेधा भाकर - फोटो : ANI

बेटी जहां जाए खुश होकर आए
ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर की मां सुमेधा भाकर ने कहा कि मैं उनको डॉक्टर बनाना चाहती थी, लेकिन मैं हमेशा चाहती हूं कि मेरी बेटी हमेशा खुश रहे। कभी दिल ना टूटे। मेरी बेटी जहां भी जाए वहां से खुश होकर घर आए।

विज्ञापन
Manu's Father Reaction after daughter's Medal in Olympics
मुख्यमंत्री नायब सैनी। - फोटो : सोशल मीडिया

सीएम ने दी बधाई 
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने एक्स पर बधाई देते हुए लिखा कि आखिरकार वो सपना सच हुआ जिसकी उम्मीद पूरे देश को हरियाणा की धाकड़ बेटी मनु भाकर से थी। देश की नाज महिला शूटर मनु भाकर ने पेरिस में अपना दम दिखा दिया है। मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर महिला एयर पिस्टल इवेंट में देश के लिए कांस्य पदक जीता। 22 साल की मनु भाकर ने आज वो कर दिखाया है, जिस पर पूरे देश और हरियाणा प्रदेश को गर्व है। हर हरियाणवी का सीना आज गर्व से चौड़ा हो गया है। हरियाणा की दमदार और साहसी बेटी को बहुत-बहुत बधाई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed