फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haryana: भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने के लिए उमड़े श्रद्धालु, झज्जर में निकाली दूसरी भव्य रथयात्रा

Sun, 14 Jul 2024 09:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 14 Jul 2024 09:20 PM IST
विज्ञापन
Haryana: second grand Rath Yatra of Lord Jagannath organized in Jhajjar
भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचने के लिए उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : संवाद

अंतरराष्ट्रीय श्री कृष्ण भावनामृत संघ एवं इस्कान झज्जर द्वारा शहर में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा रविवार को धूमधाम से निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों भक्तों ने शामिल होकर श्री ठाकुर जी का आशीर्वाद लिया। धार्मिक परंपरा के अनुसार भगवान श्री जगन्नाथ, बलरामजी और सुभद्रा को रथ में सुशोभित किया गया। श्रद्धालुओं ने रथ खींचकर अध्यात्मिक शांति महसूस की और जय श्री जगन्नाथ के जयकारों के साथ लोगों ने नाचकर प्रभु आनंद प्राप्त किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भगवान जगन्नाथ के जयकारों और वैदिक मंत्रों से गूंजता रहा। रथ यात्रा के पावन अवसर पर सैकड़ों की संख्या में जुटे श्रद्धालुओं में भगवान की एक झलक पाने और उनके रथ की रस्सी खींचने को लेकर होड़ मची रही।

Haryana: second grand Rath Yatra of Lord Jagannath organized in Jhajjar
भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने के लिए उमड़े श्रद्धालु - फोटो : संवाद

संस्था से जुड़े राधा नाम दास ने बताया कि श्री श्री जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा की झांकियों से सजी विशाल रथ यात्रा का आयोजन पोस्ट ऑफिस, जांगड़ा धर्मशाला, नजदीक पुलिस स्टेशन से शुरू किया गया।

Haryana: second grand Rath Yatra of Lord Jagannath organized in Jhajjar
भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने के लिए उमड़े श्रद्धालु - फोटो : संवाद

इससे पूर्व श्री भगवान जगन्नाथजी का स्वागत, सहयोगियों, श्रद्धालुओं द्वारा आरती शुरू कर जगन्नाथ महोत्सव का शुभारंभ किया। यात्रा मार्ग में भजन गीतों के साथ जयकारें गूंज रहे थे। जगह-जगह रथयात्रा का भक्तों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haryana: second grand Rath Yatra of Lord Jagannath organized in Jhajjar
भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने के लिए उमड़े श्रद्धालु - फोटो : संवाद

संस्था के स्थानीय अध्यक्ष नित्यानंद आश्रय दास ने कहा कि यह पवित्र यात्रा भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा को समर्पित है। भगवान धर्म की रक्षा के लिए हर युग में प्रकट होते हैं।

विज्ञापन
Haryana: second grand Rath Yatra of Lord Jagannath organized in Jhajjar
भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने के लिए उमड़े श्रद्धालु - फोटो : संवाद

यहां से गुजरी रथ यात्रा
यह रथयात्रा पोस्ट ऑफिस चौक से आरंभ होकर आंबेडकर चौक, पुराना बस स्टैंड, छिक्कारा चौक, महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम, सिविल अस्पताल, पुराना तहसील रोड, सुनारों वाला मंदिर चौक, बीकानेर चौक, यादव धर्मशाला, राव तुलाराम चौक, सिलानी गेट, कुलदीप चौक से होते हुए नगर खेड़ा बाबा प्रसाद गिरी मंदिर पर संपन्न हुई। रथयात्रा के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। अंतरराष्ट्रीय श्री कृष्ण भावनामृत संघ एवं इस्कान झज्जर द्वारा रथ यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed