फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भावना हत्याकांड: उदेश को नहीं भूल पा रही थी... अलग-अलग नंबरों से करती थी कॉल, पत्नी निक्की भी इस हरकत से हैरान

Sun, 04 May 2025 09:42 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, हिसार/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार/रेवाड़ी Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 04 May 2025 09:42 AM IST
सार

उदेश की पत्नी निक्की ने बताया उदेश ने भावना के फोन उठाने बंद कर दिए थे तो वह उससे बात करने लगी। वह फोन करती थी और व्हाटसएप पर मैसेज भी करती थी। 21 अप्रैल को भी वह निक्की से व्हाटसएप पर चैटिंग कर रही थी। उसने लिखा कि 'मैं ठीक नहीं हूं, मैं खत्म हो जाऊंगी'।

विज्ञापन
Bhavana murder case She used to call Udesh from different numbers
दिल्ली से टेस्ट देकर लौट रही थी डॉक्टर भावना - फोटो : फाइल फोटो

डॉ. भावना हत्या मामले में अब नया खुलासा हुआ है। उदेश की पत्नी निक्की ने बताया कि उदेश ने भावना का नंबर ब्लॉक कर रखा था। ऐसे में वह उदेश के बारे में जानकारी लेने के लिए उससे व्हाट्सएप पर चैट करती थी। शादी के बाद जब उदेश ने उससे दूरी बनाई तो वह अलग-अलग नंबरों से उसे फोन करती थी। उसकी इस हरकत से वह भी हैरान और परेशान थी।

Bhavana murder case She used to call Udesh from different numbers
उदेश की पत्नी - फोटो : संवाद

निक्की और डॉ. भावना की चैटिंग वायरल
डॉ. भावना हत्या मामले में उदेश की पत्नी निक्की और भावना के बीच व्हाट्सएप चैटिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। करीब 60 पेज की चैट हिस्ट्री में भावना, उदेश की पत्नी से कह रही थी 'मैं ठीक नहीं हूं, मैं खत्म हो जाऊंगी...'। उधर, सिविल लाइन थाना पुलिस ने शनिवार को रिमांड के दौरान आरोपी उदेश से घटना के संबंध में लंबी पूछताछ की। निशानदेही के लिए उसे उसके क्वार्टर पर भी ले जाया गया।

Bhavana murder case She used to call Udesh from different numbers
डॉ. भावना - फोटो : अमर उजाला

उदेश ने भावना के फोन उठाने बंद कर दिए थे
निक्की ने बताया उदेश ने भावना के फोन उठाने बंद कर दिए थे तो वह उससे बात करने लगी। वह फोन करती थी और व्हाटसएप पर मैसेज भी करती थी। 21 अप्रैल को भी वह निक्की से व्हाटसएप पर चैटिंग कर रही थी। उसने लिखा कि 'मैं ठीक नहीं हूं, मैं खत्म हो जाऊंगी'। निक्की उसे समझाने की कोशिश करती है। निक्की ने पुलिस को बताया कि भावना व उदेश के रिश्ते के लिए 2018 में बात चली थी। लेकिन भावना की मां ने इनकार कर दिया था।

यह भी पढ़ें- बीवी की आपबीती: सात साल पहले निकाह, शौहर के जेठ की साली से थे संबंध, 25 अप्रैल को जो हुआ उससे टूट गई शहनाज

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhavana murder case She used to call Udesh from different numbers
डॉ. भावना - फोटो : अमर उजाला

एमबीबीएस करने फिलीपिंस गई थी भावना
इसके कुछ दिन बाद ही भावना को एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए फिलीपिंस भेज दिया गया। निक्की ने आगे बताया कि शादी से पहले ही उदेश ने उसे भावना के साथ संबंध की पूरी कहानी बता दी थी। मार्च 2021 में उसकी उदेश के साथ सगाई हुई और दिसंबर 2021 में शादी हो गई। महिला थाना प्रभारी कविता ने बताया कि उदेश की पत्नी और भावना के बीच व्हाट्सएप चैट अभी पुलिस को नहीं मिली है। मिलने के बाद तस्दीक करवाकर जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
Bhavana murder case She used to call Udesh from different numbers
निक्की और डॉक्टर भावना की चैट - फोटो : अमर उजाला

60 पेज की व्हाट्सएप चैट हिस्ट्री के कुछ अंश

डॉ. भावना: मुझे नहीं पता
निक्की: अभी बात नहीं हो पाई, वो बाहर हैं, थोड़ी देर में करती हूं।

डॉ. भावना: रोने का इमोजी सेंड करती है।
निक्की: अरे, ऐसा मत करो, मेरा भी हसबैंड है वो, ऐसे तो आप कभी नहीं छोड़ पाओगे।
डॉ. भावना: एक बार बात करनी है मुझे लास्ट बार। या तो मिलकर बात कर लो आप।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed