हरियाणा की बेटी व अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान पूजा ढांडा की शादी आज (13 नवंबर) को तारों की छांव में होगी। तोशाम रोड पर स्थित ताज पैलेस में बरात पहुंच गई है। शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पूजा ढांडा को आशीर्वाद देने पहुंचे। दुल्हन बनी पूजा ढांडा की लाल रंग के लहंगे में सजी हुई की फोटो भी आई हैं। पूजा ढांडा के पिता व अन्य परिजन अतिथियों के सत्कार में जुटे हैं।
दुल्हन बनीं पूजा ढांडा: कारोबारी अभिषेक बूरा संग सात फेरे, आशीर्वाद देने पहुंचे बृजभूषण सिंह, देखें तस्वीरें
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 13 Nov 2025 09:56 PM IST
सार
हरियाणा की महिला पहलवान पूजा ढांडा आज कारोबारी अभिषेक बूरा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। हिसार के ताज पैलेस में शादी समारोह चल रहा है। भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पूजा ढांडा को आशीर्वाद देने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन