फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonali Phogat: बेटी यशोधरा को इस पद पर देखना चाहती थीं सोनाली, बेटी बोली- मां का सपना पूरा करूंगी

Thu, 08 Sep 2022 11:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 08 Sep 2022 11:18 PM IST
सार

गोवा पुलिस का कहना है कि अभी जांच चल रही है। हरियाणा से मिले दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद चार्जशीट अदालत में पेश कर दी जाएगी।

विज्ञापन
Sonali Phogat wanted to make daughter Yashodharo an IAS
बेटी के साथ सोनाली फोगाट। - फोटो : twitter
भाजपा नेता सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा का कहना है कि उनकी मां का सपना था कि मैं आईपीएस बनूं। मेरी मां और मेरे सपने को मैं दिनरात पढ़ाई करके पूरा करूंगी। मेरा सपना भी आईपीएस और एक्टर बनने का है। उसका कहना है कि मां की मौत के मामले में सीबीआई जांच में बहुत देरी हो रही है। पीएम और सीएम को ट्वीट करने वाला अकाउंट पर भी कोई जवाब नहीं आया। उन्होंने समाज से अपील की है कि मेरी मां को न्याय दिलाने में हमारा सहयोग करें। 


टेबल टेनिस और फुटबाल खेलने का शौक
सोनाली की बेटी यशोधरा ने बताया कि वह 11वीं कक्षा में पढ़ती है। मुझे टेबल टेनिस और फुटबाल खेलना पसंद है। इसके अलावा एक्टिंग का शौक है। कुछ समय पहले में एक विज्ञापन में काम किया था। उन्होंने बताया कि खेल के अलावा डांस और फाइन आर्ट्स में रुचि है। 
Sonali Phogat wanted to make daughter Yashodharo an IAS
अपनी बेटी के साथ सोनाली फोगाट। - फोटो : twitter

21 अगस्त को हुई थी मां से आखिरी बार बात
यशोधरा ने बताया कि मां से आखिरी बार बात 21 अगस्त को हुई थी। मां ने पूछा था कि पढ़ाई ठीक चल रही है क्या, खाना खा लिया क्या, किसी प्रकार की कोई परेशानी तो नहीं है। आरोपी सुधीर सांगवान के बारे में यशोधरा का कहना है कि वह मुझे शुरुआत से ही ठीक नहीं लगता था। 

Sonali Phogat wanted to make daughter Yashodharo an IAS
मुख्यमंत्री से मिले सोनाली फोगाट के परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

सीएम से दोबारा मिलेंगे
यशोधरा का कहना है कि मामला सीबीआई को देने में देरी की जा रही है। सीबीआई मांग को लेकर सीएम से मिल चुके हैं। अब दोबारा जांच की मांग को लेकर मिलेंगे। दिल्ली और पंजाब के सीएम ने सीबीआई जांच करवाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि समाज का शुक्रिया अभी तक हमारे साथ खड़ा होने के लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonali Phogat wanted to make daughter Yashodharo an IAS
Sonali Phogat - फोटो : Social Media

सीबीआई जांच के लिए लिख रहे चिट्ठी : वतन 
सोनाली के भाई वतन ढाका का कहना है कि सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और आरएसएस के प्रमुख को चिट्ठी लिख रहे हैं। हमें उम्मीद है कि चिट्ठी मिलने के बाद सीबीआई की जांच करवाई जाएगी। उनका कहना है कि गोवा पुलिस हमें कोई अपडेट नहीं दे रही। अभी तक हमें हत्या करने का कारण तक नहीं बताया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है या नहीं इस बारे में भी हमें कुछ नहीं पता। 

विज्ञापन
Sonali Phogat wanted to make daughter Yashodharo an IAS
आरोपी सुखविंद्र, सोनाल फोगाट और आरोपी सुधीर सांगवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सुधीर और सुखविंद्र का रिमांड दो दिन बढ़ा
भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत मामले में आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंद्र को दो दिन के रिमांड के बाद वीरवार को मासूपा अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर गोवा पुलिस ने दोबारा से दोनों आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है। गोवा पुलिस का कहना है कि अभी जांच चल रही है। हरियाणा से मिले दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद चार्जशीट अदालत में पेश कर दी जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed