फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूल्हे-दुल्हन का कत्ल: तेजवीर-मीना को बहकावे से पार्क में बुलाया... घर पर किसी को नहीं था पता; देखें तस्वीरें

Tue, 25 Jun 2024 02:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हिसार
अमर उजाला नेटवर्क, हिसार Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 25 Jun 2024 02:08 PM IST
विज्ञापन
Newly married couple murdered in a park in Hisar see photos
Newly married couple murder - फोटो : अमर उजाला
नवविवाहित तेजवीर सिंहमार व मीना मलिक घर से दिल्ली जाने की बात कहकर निकले थे। दिल्ली रवाना होने से पहले दोनों हुकुम चंद जैन पार्क में पहुंचे, जहां दो युवकों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। पार्क में किसके कहने पर पहुंचे थे, इसकी जानकारी परिजनों को नहीं थी। चूंकि दोनों को पहले से ही जान से मार देने की धमकियां मिल रहीं थीं। 

 
Newly married couple murdered in a park in Hisar see photos
मौके पर पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद
ऐसे में पुलिस को शक है कि तेजवीर व मीना को किसी व्यक्ति ने बहकावा देकर पार्क में बुलाया था और फिर उनकी हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि तेजवीर को विवाह से पहले व बाद में भी जान से मारने की धमकियां मिल रहीं थीं। रविवार को दोनों सुल्तानपुर गए थे और बाद में लौट आए। 

 
Newly married couple murdered in a park in Hisar see photos
पार्क में पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
पार्क में लड़की पक्ष के किस व्यक्ति के कहने से आए थे यह तो नहीं पता चला, लेकिन परिजनों का मानना है कि किसी ने उन्हें बहकावे में लेकर यहां बुलाया होगा। क्योंकि पार्क में आने की बात तेजवीर ने न तो परिजन और न ही अपने किसी दोस्त को बताई थी। परिजनों का कहना था कि वह इस बारे में किसी को बताता को अकेले पार्क में जाने से जरूर रोकते।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Newly married couple murdered in a park in Hisar see photos
पार्क में पड़ा लड़के का शव - फोटो : संवाद
विवाह के बारे में किसी को नहीं बताया
गांव के युवकों ने बताया कि तेजवीर ने मीना से कब विवाह किया इस बात की जानकारी उन्हें कभी नहीं मिली। न ही तेजवीर ने कभी सोशल मीडिया पर पत्नी के साथ कोई फोटो डाली। तेजवीर का मानना था कि पहले लड़की पक्ष के लोग मान जाएं। उसके बाद वह सभी को विवाह के बारे में बताएगा। वारदात के बाद तेजवीर के परिजन व काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन लड़की पक्ष से कोई नहीं आया। इस पर पुलिस की एक टीम सुल्तानपुर में मीना के घर पर भी गई।

 
विज्ञापन
Newly married couple murdered in a park in Hisar see photos
लोगों की लगी भीड़ - फोटो : संवाद
फाइनेंस कंपनी में काम करता था तेजवीर
करीब 28 वर्षीय तेजवीर दिल्ली में फाइनेंस कंपनी में काम करता था। वह गांव में सर्कल कबड्डी का भी खिलाड़ी था। वहीं 26 वर्षीय मीना मलिक पढ़ाई के बाद घर पर ही रहती थी। तेजवीर का मामा सुभाष मीना का फूफा लगता है। अक्सर पारिवारिक कार्यक्रमों में दोनों का मिलना होता था। करीब डेढ़ वर्ष पहले दोनों की मुलाकातें बढ़ी व प्रेम-प्रसंग में बदल गईं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed