फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mission Haryana 2024: केजरीवाल ने चुनी आदमपुर गढ़ की चुनौती, BJP को उसी की रणनीति से पछाड़ने की तैयारी

Wed, 07 Sep 2022 08:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह सुरेंद्र दलाल, अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
सुरेंद्र दलाल, अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 07 Sep 2022 08:31 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में भाजपा को उसी की रणनीति से हराने के लिए दो साल पहले तैयारी शुरू कर दी है। हॉट शीट का उप चुनाव का परिणाम प्रदेश की राजनीति को प्रभावित करेगा। 

विज्ञापन
Arvind Kejriwal started preparations for the 2024 assembly elections in Haryana from Adampur by-election
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा को पछाड़ने के लिए उसी की रणनीति के तहत हरियाणा मिशन 2024 की तैयारी कर ली है। हरियाणा की राजनीति में बड़ा संदेश देने के लिए उन्होंने आदमपुर के गढ़ में जाकर चुनौती देने का फैसला किया है। आदमपुर के उपचुनाव के परिणाम आम आदमी पार्टी के मिशन हरियाणा 2024 के लक्ष्य के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।  



भाजपा चुनाव जीतने के बाद ही अगले चुनाव की रणनीति तैयार करने में जुट जाती है। दो साल पहले उस राज्य में चुनावी तैयारी शुरू कर दी जाती है। ऐसा करने से दूसरी पार्टियों पर मनोवैज्ञानिक दवाब भी बनता है। आम आदमी पार्टी ने भी अब भाजपा की तरह चुनाव से दो-तीन साल पहले ही चुनावी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। दिल्ली, पंजाब जीतने के बाद अब अरविंद केजरीवाल की नजरें अपने खुद के प्रदेश हरियाणा पर हैं। हरियाणा में 2024 में होने वाले चुनाव में करीब दो साल पहले ही तैयारी शुरू कर दी है। 

Arvind Kejriwal started preparations for the 2024 assembly elections in Haryana from Adampur by-election
भजनलाल, कुलदीप बिश्नोई - फोटो : फाइल फोटो

आदमपुर में 52 साल से भजनलाल का एकछत्र राज 
केजरीवाल ने मिशन 2024 के लिए आदमपुर के गढ़ में जाकर सीधी चुनौती देने का फैसला लिया है। पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल का 52 साल से इस सीट पर एकछत्र राज है। कुलदीप बिश्नोई के कांग्रेस से भाजपा में चले जाने के बाद अब यहां कांग्रेस मजबूत स्थिति में नहीं है। जिसका फायदा आम आदमी पार्टी लेना चाहती है। आम आदमी पार्टी विजेता रही तो सबसे बेहतर होगा। अगर दूसरे नंबर रही तो कांग्रेस को पछाड़ने का बड़ा संदेश जाएगा। किसी कारण अगर तीसरे स्थान पर भी रही तो भी मतदाता आप को त्रिकोणीय मुकाबले में आंकना शुरू करेंगे।

Arvind Kejriwal started preparations for the 2024 assembly elections in Haryana from Adampur by-election
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल - फोटो : ट्विटर/आप

मेक इंडिया नंबर वन से युवाओं को साधने की कोशिश
केंद्र सरकार ने मेक इंडिया का स्लोगन दिया था। अब अरविंद केजरीवाल ने मेक इन इंडिया से मिलता-जुलता मेक इंडिया नंबर 1 को लांच किया है। इसमें युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। युवाओं के साथ सीधा संवाद होगा। देश भर में चलाए जाने वाले इस अभियान की शुरुआत हरियाणा से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Arvind Kejriwal started preparations for the 2024 assembly elections in Haryana from Adampur by-election
अरविंद केजरीवाल(फाइल) - फोटो : PTI

युवाओं व सोशल मीडिया पर फोकस
आम आदमी पार्टी ने भाजपा की तरह से ही सोशल मीडिया पर काफी फोकस किया हुआ है। पार्टी की मीडिया विंग 5 दिन पहले से ही हिसार में सक्रिय हो चुकी है। पूरे प्रदेश के अलावा दिल्ली में भी हिसार को ही केंद्रित किया जा रहा है।

सर्वे के आधार पर मिलेगा टिकट
भाजपा की तरह आम आदमी पार्टी भी प्रत्याशी को लेकर सर्वे करा रही है। आदमपुर उपचुनाव को लेकर सर्वे कराया जा रहा है। उपचुनाव की तारीख घोषित होने के बाद दोबारा से सर्वे कराया जाएगा। आप ने एलान किया कि आदमपुर उपचुनाव में यहां का रहने वाला ही प्रत्याशी होगा, जो जमीन से जुड़ा आम आदमी होगा। सर्वे के आधार पर ही टिकट मिलेगा। 

विज्ञापन
Arvind Kejriwal started preparations for the 2024 assembly elections in Haryana from Adampur by-election
arvind kejriwal - फोटो : ANI

मैं अपने घर हिसार जा रहा हूं...
पंजाब में बड़ी जीत के बाद आम आदमी पार्टी का हौसला बुलंद है। हरियाणा में बरोदा, ऐलनाबाद उपचुनाव से दूर रही आप ने हरियाणा पर अब फोकस किया है। हरियाणा को जीतने के लिए उन्होंने भाजपा की तरह इमोशनल कार्ड खेला है। मंगलवार को अपने वीडियो बयान में कहा कि मैं अपने घर हिसार, हरियाणा जा रहा हूं। यहां से ही मेक इंडिया नंबर वन की शुरुआत करने भी इसी का हिस्सा है।

आदमपुर विधानसभा के जातीय समीकरण...

  • कुल 1.67 लाख मतदाता 
  • 56 हजार जाट मतदाता 
  • 26 हजार बिश्नोई मतदाता 
  • 38 हजार अनुसूचित मतदाता 
  • 32 हजार पिछड़ा वर्ग मतदाता 
  • 12 हजार पंजाबी, ब्राह्मण, बनिया मतदाता
  • 3 हजार मुस्लिम मतदाता 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed