फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हरियाणा : सीवरेज पाइप लाइन से 11 घंटे बाद निकाला मजदूर का शव, नाराज परिजनों ने की नारेबाजी

Sat, 27 Feb 2021 02:24 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 27 Feb 2021 02:24 PM IST
विज्ञापन
A youth got stuck in sewage pipeline at Hisar of Haryana 
हिसार में युवक की सीवरेज पाइप लाइन में फंसने से मौत - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में एक युवक की सीवरेज पाइप लाइन में फंसने से मौत हो गई। युवक सीवरेज साफ करने का काम मजदूरी पर करता था और अपने साथी के साथ शुक्रवार रात 11 बजे से पाइप लाइन में सफाई के लिए उतरा था। इसी दौरान वह लापता हो गया। रात तीन बजे लापता हुए विक्रांत का शव दोपहर करीब दो बजे निकाला गया।  मामला हिसार का है। इसके बाद नाराज परिजनों ने जलेबी चौक पर शव रखकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। 
A youth got stuck in sewage pipeline at Hisar of Haryana 
विक्रांत की तलाश जारी है। - फोटो : अमर उजाला
हिसार के लाहोरिया चौक स्थित सीवरेज पाइप लाइन 36 इंच चौड़ी है और विक्रांत इसमें करीब 11 घंटे फंसा रहा। बाद में जेसीबी की मदद से उसका शव ही बाहर निकाला गया। इससे पहले विक्रांत की तलाश में सीवरेज लाइन में उतरे युवक अनिल की भी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड गाड़ी के जरिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया। 
 
A youth got stuck in sewage pipeline at Hisar of Haryana 
अस्पताल में भर्ती अनिल। - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल में दाखिल घायल अनिल ने बताया कि वे शुक्रवार रात 11 बजे से ही काम पर लगे हुए थे। देर रात 3 बजे विक्रांत का कोई पता नहीं चला तो उसने विक्रांत की तलाश के लिए दो-तीन बार प्रयास किया, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। आखिरकार पाइप लाइन में उसे भी गैस चढ़ गई, जिससे वह बेसुध हो गया। अनिल के अनुसार, विक्रांत का सेफ्टी बेल्ट भी कमजोर था, जो अंदर से टूट गया और मुंह पर लगा सेफ्टी मास्क भी हटा हुआ था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
A youth got stuck in sewage pipeline at Hisar of Haryana 
मौके पर परेशान परिजन। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, विक्रांत हिसार के ठंडी सड़क एरिया का रहने वाला था और काफी समय से शहर में सीवरेज लाइन साफ करने का काम करता था। अकसर वह घर के बजाय अपने दोस्तों के साथ कमरे पर रहता था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed