हरियाणा में एक युवक की सीवरेज पाइप लाइन में फंसने से मौत हो गई। युवक सीवरेज साफ करने का काम मजदूरी पर करता था और अपने साथी के साथ शुक्रवार रात 11 बजे से पाइप लाइन में सफाई के लिए उतरा था। इसी दौरान वह लापता हो गया। रात तीन बजे लापता हुए विक्रांत का शव दोपहर करीब दो बजे निकाला गया। मामला हिसार का है। इसके बाद नाराज परिजनों ने जलेबी चौक पर शव रखकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
2 of 4
विक्रांत की तलाश जारी है।
- फोटो : अमर उजाला
हिसार के लाहोरिया चौक स्थित सीवरेज पाइप लाइन 36 इंच चौड़ी है और विक्रांत इसमें करीब 11 घंटे फंसा रहा। बाद में जेसीबी की मदद से उसका शव ही बाहर निकाला गया। इससे पहले विक्रांत की तलाश में सीवरेज लाइन में उतरे युवक अनिल की भी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड गाड़ी के जरिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया।
3 of 4
अस्पताल में भर्ती अनिल।
- फोटो : अमर उजाला
अस्पताल में दाखिल घायल अनिल ने बताया कि वे शुक्रवार रात 11 बजे से ही काम पर लगे हुए थे। देर रात 3 बजे विक्रांत का कोई पता नहीं चला तो उसने विक्रांत की तलाश के लिए दो-तीन बार प्रयास किया, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। आखिरकार पाइप लाइन में उसे भी गैस चढ़ गई, जिससे वह बेसुध हो गया। अनिल के अनुसार, विक्रांत का सेफ्टी बेल्ट भी कमजोर था, जो अंदर से टूट गया और मुंह पर लगा सेफ्टी मास्क भी हटा हुआ था।
4 of 4
मौके पर परेशान परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, विक्रांत हिसार के ठंडी सड़क एरिया का रहने वाला था और काफी समय से शहर में सीवरेज लाइन साफ करने का काम करता था। अकसर वह घर के बजाय अपने दोस्तों के साथ कमरे पर रहता था।