{"_id":"601a6eff8ebc3e71144c3662","slug":"haryana-mahapanchayat-stage-broken-in-jind","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जींद में महापंचायत का मंच धड़ाम, टिकैत बोले-भाग्यवानों के मंच टूटते हैं, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में महापंचायत का मंच धड़ाम, टिकैत बोले-भाग्यवानों के मंच टूटते हैं, देखें तस्वीरें
Wed, 03 Feb 2021 03:08 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 03 Feb 2021 03:08 PM IST
विज्ञापन
जींद महापंचायत में टूटा मंच।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद में बुधवार को किसान आंदोलन के समर्थन में महापंचायत का आयोजन किया गया था। इस दौरान मंच पर जैसे ही राकेश टिकैत पहुंचे, तो भीड़ अधिक होने के कारण मंच टूट गया। मंच टूटते ही उस पर खड़े गुरनाम सिंह चढूनी और राकेश टिकैत नीचे आ गिरे। हालांकि किसी को गंभीर चोट आने की सूचना नहीं है।
मंच पर मौजूद राकेश टिकैत और गुरनाम चढूनी।
- फोटो : ANI
महापंचायत में उम्मीद के मुताबिक भीड़ थी। राकेश टिकैत जब मंच पर बोलने वाले थे तो उससे चंद मिनट पहले ही मंच टूट गया। उस दौरान गुरनाम सिंह चढूनी और राकेश टिकैत मंच पर थे। मंच के टूटते ही वहां हड़कंप मच गया लेकिन कुछ ही देर बाद टिकैत दोबारा मंच पर आए। इसके बाद उन्होंने कहा कि मंच भाग्यवानों के टूटते हैं।
जींद महापंचायत में टूटा मंच।
- फोटो : ANI
पहले महापंचायत गांव के बीच स्थित कंडेला खाप के ऐतिहासिक चबूतरे पर की जानी थी लेकिन भीड़ अधिक होने की संभावना के चलते सात एकड़ में बने खेल स्टेडियम को चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद में टूटा मंच।
- फोटो : ANI
मंच पर पहुंचने के बाद सबसे पहले राकेश टिकैत को हल देकर सम्मानित किया गया। उनके पहुंचने के बाद वहां लोग अपनी-अपनी जगहों से खड़े हो गए उन्होंने मंच से ही हाथ जोड़कर लोगों को बैठने की अपील की।
विज्ञापन
जींद महापंचायत में मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर पहुंचे भाकियू के महासचिव ने कहा कि दिल्ली में एक लाख लोग हैं, एक करोड़ होने चाहिए। महासचिव युद्धवीर सिंह ने कहा कि जब भी संदेश आए सभी दिल्ली पहुंचे। राकेश टिकैत ने मंच ठीक होने के बाद जब दोबारा बोलना शुरू किया तो सरकार को चेतावनी ही दे डाली। उन्होंने तल्ख लहजे में कहा कि अभी तो हमने बिल वापसी की बात की है अगर गद्दी वापसी की बात की तब सरकार क्या करेगी। उन्होंने ये भी कहा यह युवाओं की क्रांति का साल है।