फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसान आंदोलन का प्रतीक रहा है कंडेला, जानिए उस गांव का इतिहास, जिसने पूर्व सीएम पर लगा दी थी पाबंदी 

Wed, 03 Feb 2021 12:10 PM IST
निवेदिता वर्मा धर्मवीर निडाना, जींद (हरियाणा)
धर्मवीर निडाना, जींद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 03 Feb 2021 12:10 PM IST
विज्ञापन
Know about Kandela village history 
काफी चर्चित रहा है कंडेला का इतिहास - फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा के जींद में जिस गांव में किसान नेता राकेश टिकैत महापंचायत कर रहे हैं, वह कंडेला देश में किसान आंदोलन का प्रतीक रहा है। 19 साल पहले इस गांव में हुए आंदोलन में आठ किसानों की जान गई थी।  19 साल बाद फिर से कंडेला की धरती से भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत देश के बड़े किसान आंदोलन को नई संजीवनी देने पहुंच रहे हैं। गांव में होने वाली महापंचायत पर सभी की नजरें लगी हैं। 

 
Know about Kandela village history 
रामफल कंडेला। - फोटो : फाइल फोटो
2002 में हरियाणा में किसानों ने बिजली बिल माफ करने के लिए आंदोलन किया था। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामफल कंडेला बताते हैं कि ओमप्रकाश चौटाला 2000 में मुख्यमंत्री बने। वे बिजली के बिल माफी का नारा देकर सत्ता में आए, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद सरकार लोगों पर बिजली के बिल भरने के लिए दबाव बनाने लगी। इसके चलते आंदोलन शुरू किया। लोगों ने फैसला लिया कि कोई भी बिल नहीं भरेगा, यदि बिजली अधिकारी कनेक्शन काटने आते हैं तो उनका विरोध होगा। 
 
Know about Kandela village history 
कंडेला में महापंचायत की तैयारियां पूरी - फोटो : अमर उजाला
कंडेला गांव में आंदोलन का मंच तैयार हुआ। इस पर सरकार ने कंडेला सहित पांच गांवों की मुख्य लाइन ही पावर हाउस से कटवा दी। लोगों ने रोड जाम कर दिया। इसके बाद कंडेला में फायरिंग हुई, लेकिन इसमें कोई जान-माल की हानि नहीं हुई। इसके बाद नगूरां व गुलकनी गांव में फायरिंग हुई। इसमें आठ किसानों की मौत हो गई। इसके बाद आंदोलन भड़क गया। किसानों ने कई अधिकारियों को बंधक बनाया था। इसके चलते दो महीने तक कंडेला गांव में जींद-चंडीगढ़ मार्ग बंद रहा। इसके बाद से ही कंडेला गांव को आंदोलन के प्रतीक के रूप में देखा जाने लगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Know about Kandela village history 
पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला - फोटो : अमर उजाला
2000 के विधानसभा चुनाव में ओमप्रकाश चौटाला जींद जिला के ही नरवाना विधानसभा से विधायक बनकर मुख्यमंत्री बने। ऐसे में उनका जींद में काफी आना-जाना रहता था। कंडेला गांव जींद-चंडीगढ़ मार्ग पर पड़ता है, लेकिन कंडेला कांड के बाद मुख्यमंत्री रहते हुए भी चौटाला कभी सीधे कंडेला के रास्ते नहीं निकले।
 
विज्ञापन
Know about Kandela village history 
कंडेला में बना सांड मंदिर। - फोटो : फाइल फोटो
सांड ने दिया किसानों का साथ
19 साल पहले हुए इस आंदोलन में एक सांड ने किसानों का साथ दिया। दरअसल यह सांड पुलिस को देख कर इस कदर बिगड़ता था कि पुलिस को भाग कर ही जान बचानी पड़ती थी। यहां तक कि घोड़ा पुलिस को भी इस सांड ने खदेड़ दिया था। अब सांड की याद में मंदिर बनाया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed