फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haryana: जलेबी बेचने वाला दुष्कर्मी बिल्लूराम कैसे बना बाबा , कष्ट दूर करने का झांसा दे करता था दुष्कर्म

Wed, 11 Jan 2023 06:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 11 Jan 2023 06:53 PM IST
विज्ञापन
Story of becoming a baba of Jalebi seller rapist Biluram in Haryana
दुष्कर्मी जलेबी बाबा - फोटो : संवाद

हरियाणा के फतेहाबाद में दुष्कर्मी जलेबी बाबा को मंगलवार को फतेहाबाद की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं फास्ट ट्रैक कोर्ट के स्पेशल जज ने 14 साल की सजा सुनाई है। सजा पर पहले बहस हुई और दोनों पक्षों ने अपनी अपनी दलीलें दी। अदालत में आधे घंटे तक बाबा की सजा पर बहस चली। इसके बाद अदालत ने बाबा को सजा सुनाई और जुर्माना भी किया। सजा सुनाए जाने के दौरान कोर्ट में बाबा शांत खड़ा था और जब उसे सजा का प्रावधान किया तो उसकी आंखें नम थीं। दुष्कर्मी जलेबी बाबा की जलेबी बेचने वाले से बाबा बनने तक की कहानी बहुत लंबी है।

Story of becoming a baba of Jalebi seller rapist Biluram in Haryana
जलेबी बाबा को कोर्ट में पेश कर बाहर लाती पुलिस। दूसरी ओर फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दरअसल दुष्कर्मी जलेबी बाबा अमरपुरी उर्फ बिल्लूराम करीब 20 साल पहले पंजाब के मानसा से टोहाना आया था। यहां पर आकर उसने जलेबी की रेहड़ी लगाई और करीब 10 साल पहले उसने टोहाना के शक्ति नगर में बाबा बालकनाथ के नाम से आश्रम खोल लिया। बाबा लोगों के कष्ट दूर करने की बात कहता था। इस दौरान अनेक महिलाएं उसकी अनुयायी बन गईं और बाबा के पास आने लगीं। उसके पास पांच-छह महिलाओं का अलग से ग्रुप था, जो अन्य महिलाओं को बाबा के पास लाती थीं। अभियोजन पक्ष के अनुसार, बाबा महिलाओं को प्याले में नशीला पदार्थ पिलाता था और इलाज के बहाने उनको आश्रम केे पीछे कमरे में ले जाकर उनसे दुष्कर्म करता था। साथ ही महिलाओं की वीडियो भी बनाता था।  

यह था मामला

Story of becoming a baba of Jalebi seller rapist Biluram in Haryana
जलेबी बाबा - फोटो : Self

ज्ञात रहे कि टोहाना में जुलाई 2018 में एक महिला से सहवास करते हुए बाबा का वीडियो वायरल हुआ था। उसी समय पूरे टोहाना में जलेबी बाबा के खिलाफ रोष फैल गया था और प्रदर्शन भी किए गए। दबाव में आई पुलिस ने बाबा बालकनाथ डेरे के बाबा बिल्लूराम उर्फ अमर पुरी उर्फ जलेबी बाबा के खिलाफ टोहाना शहर पुलिस ने तत्कालीन थाना प्रभारी प्रदीप कुमार की शिकायत पर 19 जुलाई 2018 को आईपीसी की धारा 292, 293, 294, 354, 376, 384, 506, 509, पॉक्सो एक्ट, आर्म्स एक्ट और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस जांच में पता चला था कि बाबा तंत्र-मंत्र की आड़ में महिलाओं को बेहोश करके उनके साथ दुष्कर्म करता रहा। बाद में बाबा महिलाओं को उनके वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म के दौरान महिलाओं से स्वीकारोक्ति करवाता था दुष्कर्मी जलेबी बाबा, 100 से अधिक महिला अनुयायी थी 

Story of becoming a baba of Jalebi seller rapist Biluram in Haryana
जलेबी बाबा - फोटो : Self

टोहाना के शक्ति नगर में बाबा बालकनाथ आश्रम खोलकर महिलाओं की बीमारियों को दूर करने का पाखंड रचने वाले जलेबी बाबा की परतें लगातार खुलती जा रही हैं। जलेबी बाबा महिलाओं के कष्ट हरने के नाम पर उनको पहले चाय में नशीला पदार्थ देता था। इसके बाद नशे ही हालत में महिलाओं की अश्लील वीडियो तो बनाता ही था, साथ ही उनसे इस काम के लिए स्वीकारोक्ति भी करवाता था। पुलिस जांच के अनुसार, बाबा ने करीब 100 महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाया था। बाबा को अदालत अब दोषी करार दे चुकी है। मंगलवार को फतेहाबाद की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं फास्ट ट्रैक कोर्ट के स्पेशल जज ने 14 साल की सजा सुनाई है। 

विज्ञापन
Story of becoming a baba of Jalebi seller rapist Biluram in Haryana
जलेबी बाबा का आश्रम - फोटो : संवाद

करीब 20 साल पहले पंजाब के मानसा जिला निवासी अमरवीर टोहाना में आया था। यहां पर आकर टोहाना की नेहरू मार्केट में जलेबी की रेहड़ी लगाई। जलेबी का कारोबार अच्छा चलने पर गजरेला बनाने लगा और काम बढ़ा लिया। दुकान का नाम भी अमरवीर के पंजाबी तोहफे रख लिया। वह यह कारोबार करीब 10 साल तक चलाता रहा और उसने अच्छे रुपये भी बटोरे। इसी दौरान उसकी पत्नी की मौत हो गई। परिवार में चार लड़कियां और दो लड़के हैं। इसी दौरान पंजाब से एक तांत्रिक आया। उसने अमरवीर को तांत्रिक विद्या के बारे में जानकारी दी। बताया जा रहा है कि दो साल तक टोहाना से गायब रहा। बाद में वापस टोहाना वापस पहुंचा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed