फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haryana: छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को हरियाणा में कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन

Wed, 22 Jul 2026 10:14 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हरियाणा
संवाद न्यूज एजेंसी, हरियाणा Published by: मयूर शर्मा Updated Wed, 22 Jul 2026 10:14 PM IST
सार

बुधवार को बड़ी संख्या में प्रदेशभर में कांग्रेसी कार्यकर्ता शहर में एकत्रित हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार हल्ला बोला। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाकर अपना कड़ा रोष व्यक्त किया।

विज्ञापन
Congress members staged a protest in Haryana on Wednesday against the lathi-charge on students in haryana
अंबाला में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन - फोटो : संवाद
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए कथित अत्याचार और दमनकारी नीतियों के विरोध में अंबाला शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भारी गुस्सा फूट पड़ा। बुधवार को बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शहर के प्रमुख पॉलिटेक्निक चौक पर एकत्रित हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार हल्ला बोला। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाकर अपना कड़ा रोष व्यक्त किया।
Congress members staged a protest in Haryana on Wednesday against the lathi-charge on students in haryana
फतेहाबाद में नीट पेपर लीक के विरोध में गरजे छात्र संगठन - फोटो : संवाद
फतेहाबाद में नीट पेपर लीक के विरोध में गरजे छात्र संगठन, लालबत्ती चौक पर किया प्रदर्शन

दिल्ली में नीट पेपर लीक मामले को लेकर आंदोलनरत युवाओं पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को शहर के लालबत्ती चौक पर छात्र संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया समेत विभिन्न छात्र व सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।
 
Congress members staged a protest in Haryana on Wednesday against the lathi-charge on students in haryana
नारनौल के अधिवक्ताओं का मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग - फोटो : संवाद
जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में नारनौल के अधिवक्ताओं का मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने नारनौल में विरोध मार्च निकाला। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान संतोख सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ता महेंद्रगढ़ रोड से जिला बार मुख्यालय तक पैदल मार्च करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में भगत सिंह की प्रतिमा के पास एकत्र होकर अधिवक्ताओं ने सोनम वांगचुक के समर्थन में भी नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Congress members staged a protest in Haryana on Wednesday against the lathi-charge on students in haryana
भाजपा मंगल कमल कार्यालय के बाहर संयुक्त किसान मोर्चा का विरोध प्रदर्शन - फोटो : संवाद
भाजपा मंगल कमल कार्यालय के बाहर संयुक्त किसान मोर्चा का विरोध प्रदर्शन, छात्रों पर लाठीचार्ज करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

रोहतक के राजीव गांधी स्टेडियम स्थित भाजपा मंगल कमल कार्यालय के बाहर संयुक्त किसान मोर्चा ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों की ओर से नीट परीक्षा मामले कार्रवाई व  आवाज उठाने पर लाठी चार्ज करने के मामले में  भाजपा सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुतला फूँका। विरोध प्रदर्शन में किसान नेता सुमित दलाल ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। सुमित दलाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने इस देश में पुलिस राज स्थापित कर दिया है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अगर आवाज उठाता है तो उसके घर पुलिस पहुंच जाती है। क्या संघर्ष करना और आवाज उठाना अपराध हो गया है? संविधान हमें अधिकार देता है, लेकिन सरकार उस पर हमला कर रही है। इन हमलों से हम डरेंगे नहीं, चाहे गिरफ्तारी ही क्यों न हो। सुमित दलाल ने छात्रों के आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा, हमने आज इस आंदोलन में छात्रों के जायज आंदोलन का समर्थन किया है। विद्यार्थियों की सभी मांगें पूरी की जाएं।
विज्ञापन
Congress members staged a protest in Haryana on Wednesday against the lathi-charge on students in haryana
बीजेपी ने कांग्रेस भवन के बाहर दिया धरना - फोटो : संवाद
बीजेपी ने कांग्रेस भवन के बाहर दिया धरना, छात्रों को भड़काने के लगाए आरोप

वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को रोहतक में कांग्रेस और विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता कांग्रेस भवन के बाहर धरने पर बैठे। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल और राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे। धरने के दौरान कांग्रेस भवन के बाहर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और जमकर नारेबाजी की। माहौल को देखते हुए पुलिस को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा पिछले तीन दिन से संसद चल रही है लेकिन सरकार को काम नहीं करने दिया जा रहा। राम मंदिर, नीट पेपर जैसे मुद्दों पर चर्चा नहीं होने दी गई। मनीष ग्रोवर ने आरोप लगाया कि जंतर मंतर पर बैठे युवा देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं। कांग्रेस कंधे पर बंदूक रखकर राजनीति कर रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed