{"_id":"67d50bbd5690b8cd9e08ca94","slug":"lady-constable-sapna-murder-after-quarrel-with-husband-sapana-go-to-temple-and-sit-there-get-peace-of-mind-2025-03-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lady Constable Murder: पति से विवाद के बाद यहां जाती थी सपना, दामाद ने बेटी को इसलिए मार डाला; पिता का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lady Constable Murder: पति से विवाद के बाद यहां जाती थी सपना, दामाद ने बेटी को इसलिए मार डाला; पिता का खुलासा
Sat, 15 Mar 2025 11:28 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 15 Mar 2025 11:28 AM IST
सार
महिला कांस्टेबल की हत्या के मामले में भाई सौरभ की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी परविंदर को गिरफ्तार कर लिया है। सपना के पिता अनिल कुमार ने आरोप लगाया है कि दामाद परविंदर शराब, गांजा और जुआ खेलने का शौकीन है।
विज्ञापन
Lady Constable sapna murder
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ पुलिस की महिला कांस्टेबल सपना की हत्या उसके फौजी पति ने की थी। योजना के तहत आरोपी पत्नी की लाश को कार में डालकर रातभर घूमा, इसके बाद 25 किलोमीटर दूर पंचकूला में ठिकाने लगाकर भाग गया। एमडीसी थाना पुलिस ने मृतका सपना के फौजी पति परविंदर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पति ने पूछताछ में कई खुलासे भी किए हैं। पति ने चंडीगढ़ से सटे मोहाली के नयागांव स्थित शिवालिक विहार में घर पर ही पत्नी सपना की हत्या की थी। हत्या के बाद सपना की लाश को कार में डालकर पंचकूला लेकर गया। यहां सुबह करीब पौने 6 बजे कार में पत्नी की लाश छोड़कर फरार हो गया था।
महिला कांस्टेबल का शव और उसकी कार।
- फोटो : संवाद
पिता बोले- परविंदर ने शौक के लिए सपना को रास्ते से हटाया
महिला कांस्टेबल की हत्या के मामले में भाई सौरभ की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी परविंदर को गिरफ्तार कर लिया है। सपना के पिता अनिल कुमार ने आरोप लगाया है कि दामाद परविंदर शराब, गांजा और जुआ खेलने का शौकीन है। नशा न मिलने पर उसने एक बार आत्महत्या की कोशिश भी की थी। जब सपना विरोध करती थी तो वह झगड़ा करता था। शादी के बाद से ही सपना और परविंदर के बीच झगड़ा होने पर कई बार समझौता भी करवाया गया था। सट्टेबाजी में पैसा हारने के कारण वह कर्जदार हो गया तो सपना से रुपये की डिमांड करता था।

महिला कांस्टेबल की हत्या
- फोटो : File
रिश्तेदारों ने कई बार करवाया समझौता
कई बार पैसा न देने पर सपना से परविंदर ने मारपीट करता था। शौक पूरे करने के लिए उनकी बेटी सपना की हत्या कर रास्ते से हटाया है। एमडीसी पुलिस फौजी परविंदर से पूछताछ कर रही है। सपना के पिता अनिल कुमार ने बताया कि सपना हमेशा फोन पर परविंदर के बारे में बताती थी। झगड़ा होने पर कई बार रिश्तेदारों ने दोनों के बीच समझौता करवाया था लेकिन उसकी आदत में कोई सुधार नहीं आया। इन्हीं आदतों की वजह से सपना परेशान थी।

महिला कांस्टेबल सपना का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मंदिर जाकर घंटों बैठी रहती थी सपना
भाई सौरभ ने बताया कि लड़ाई-झगड़ा होने पर मन की शांति के लिए अक्सर सपना मनसा देवी मंदिर दर्शन के लिए जाती थी। शादी के बाद जब परविंदर से झगड़ा होता तो वह मंदिर जाकर घंटों वहीं बैठी रहती थी। मनसा देवी मंदिर के बाहर ही उसका शव कार में मिला। फौज में नौकरी करने बावजूद परविंदर लाखों का कर्जदार था। कर्ज को चुकाने के लिए सपना के अलावा अपने पिता पर भी दबाव बनाता था।
भाई सौरभ ने बताया कि लड़ाई-झगड़ा होने पर मन की शांति के लिए अक्सर सपना मनसा देवी मंदिर दर्शन के लिए जाती थी। शादी के बाद जब परविंदर से झगड़ा होता तो वह मंदिर जाकर घंटों वहीं बैठी रहती थी। मनसा देवी मंदिर के बाहर ही उसका शव कार में मिला। फौज में नौकरी करने बावजूद परविंदर लाखों का कर्जदार था। कर्ज को चुकाने के लिए सपना के अलावा अपने पिता पर भी दबाव बनाता था।
विज्ञापन
महिला कांस्टेबल की हत्या
- फोटो : File
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला कांस्टेबल की आंख समेत शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। पुलिस कई एंगल पर जांच कर रही है। 12 मार्च को शाम छह बजे मनसा देवी मंदिर के सामने मैंगो पार्क की पार्किंग में चंडीगढ़ पुलिस में तैनात महिला कांस्टेबल सपना का शव कार में मिला था।