फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हत्या से लेकर शव ठिकाने लगाने तक: दोपहर 12 बजे विवाद, शाम 5 बजे कत्ल; सिलसिलेवार ढंग से समझें हिमानी हत्याकांड

Tue, 04 Mar 2025 04:14 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 04 Mar 2025 04:14 AM IST
सार

पुलिस अधिकारियों की मानें तो हिमानी की हत्या ब्लाइंड मर्डर केस था। परिजन की ओर से भी संदेह नहीं जताया गया तो पुलिस ने मोबाइल को सर्विलांस पर लिया। उसकी लोकेशन सचिन के मोबाइल के साथ मिली।

विज्ञापन
Read Himani murder case in a sequential manner from murder to disposing of the body
Himani Narwal Murder - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल और सचिन के बीच गहरी दोस्ती थी। सचिन का उसके घर दिन-रात आना जाना था। जब उसे घर नहीं जाना होता तो वह हिमानी के घर पर ही ठहरता था। हालांकि, इस बात का परिजनों को भी पता था। 

Read Himani murder case in a sequential manner from murder to disposing of the body
हिमानी नरवाल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हिमानी खुले विचारों की थी तो परिजनों को भी किसी तरह की परेशानी नहीं थी। सचिन 28 फरवरी को हिमानी के घर पर आया था। हिमानी और सचिन की दोपहर में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। दिन में खूब गहमागहमी के बीच नाराज होकर सचिन वहां से चला गया था, हालांकि वह रोहतक में ही रहा। 

Read Himani murder case in a sequential manner from murder to disposing of the body
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ हिमानी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

सचिन शाम करीब 4 बजे वह फिर से हिमानी के विजय नगर स्थित घर पहुंचा और वहां पर कुछ देर बात होने के बाद फिर दोनों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना तूल पकड़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई हो गई। हिमानी का थप्पड़ सचिन को लगा तो वह तमतमा गया। इस बात से खफा होकर उसने हिमानी की चार्जर के तार से गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बेड पर रजाई से ढक दिया। इसके बाद वह बचने के लिए तरकीब ढूढ़ने लगा। इस दौरान उसकी नजर सूटकेस पर पड़ी। इसमें कुछ कपड़े रखे थे। सूटकेस खाली कर उसमें हिमानी का शव ठूंस दिया। हालांकि, इससे हाथ-पैर बुरी तरह मुड़ गए थे। 


विज्ञापन
विज्ञापन
Read Himani murder case in a sequential manner from murder to disposing of the body
इसी सूटकेस में मिला हिमानी का शव - फोटो : अमर उजाला

शव ठिकाने लगाने के बाद हिमानी के घर पहुंचा हत्यारोपी
हत्यारोपी सचिन 28 फरवरी की रात हिमानी का शव सांपला में ठिकाने लगाने के बाद 1 मार्च की अलसुबह करीब 3 बजे उसके घर पर पहुंचा। यहां भीड़ होने के कारण दूर से ही लौट गया। वह तब तक यह नहीं सोच रहा था कि हत्या का आरोप उस पर लगेगा। पुलिस सूत्रों की मानें तो वह निश्चिंत था कि इस हत्याकांड में उसका नाम नहीं आएगा। हिमानी अक्सर बाहर रहती थी। उसने नहीं सोचा था कि घर वालों को फोन पर मैसेज करती थी, इसलिए जल्द ही उसकी तलाश हो जाएगी।

विज्ञापन
Read Himani murder case in a sequential manner from murder to disposing of the body
हिमानी नरवाल का सूटकेस में मिला शव - फोटो : अमर उजाला

हत्या की रात रहा घर पर, नहीं बताया किसी को कुछ
पुलिस अधिकारियों की मानें तो हत्या के बाद शव ठिकाने लगाकर वह घर पहुंचा। इस दौरान वह परेशान नजर नहीं आ रहा था। सुबह अपनी बाइक से निजी फाइनेंस कंपनी के पास गया। वहां दो लाख रुपये में हिमानी के जेवरात गिरवी रख दिए। इनमें कई अंगूठी, सोने की चेन और अन्य जेवर शामिल हैं। लैपटॉप सचिन ने अपनी दुकान पर रखा था। आईफोन को उसने अपने साथ ही रखा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed