{"_id":"68a42f9985355d790b0a3330","slug":"manisha-murder-case-viscera-report-makes-shocking-revelations-2025-08-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मनीषा हत्याकांड: चेहरे पर नहीं था तेजाब... दुष्कर्म भी नहीं हुआ, विसरा रिपोर्ट से हुआ चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीषा हत्याकांड: चेहरे पर नहीं था तेजाब... दुष्कर्म भी नहीं हुआ, विसरा रिपोर्ट से हुआ चौंकाने वाला खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:32 PM IST
सार
चिकित्सकों से हुई बातचीत और रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने बताया कि चार बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट हो गई है। इसमें पहला मनीषा की विसरा रिपोर्ट में कीटनाशक के अंश मिले हैं। दूसरा उसके शरीर पर कोई सीमन नहीं मिला है जिससे दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई।
विज्ञापन
1 of 14
महिला शिक्षिका मनीषा, मृतका
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हरियाणा के भिवानी के ढाणी लक्ष्मण निवासी शिक्षिका मनीषा की मौत कीटनाशक से हुई थी। सोमवार देर शाम को सुनारिया लैब से विसरा जांच रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि चिकित्सकों की रिपोर्ट के अनुसार मनीषा की मौत कीटनाशक से हुई। मनीषा के शरीर में कीटनाशक के अंश मिले हैं। इससे पहले सोमवार दिन में पुलिस ने मनीषा का शव मिलने के पांच दिन बाद उसका सुसाइड नोट मिलने का दावा किया। पुलिस ने यह भी दावा किया कि मौत से पहले मनीषा ने 11 अगस्त को एक दुकान से कीटनाशक खरीदा था जिसकी पुष्टि हो चुकी है। इधर, धरना कमेटी ने पुलिस की जांच पर असंतोष जताते हुए मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।
2 of 14
मनीषा हत्याकांड में प्रदर्शन
- फोटो : संवाद
विसरा रिपोर्ट से ये चौंकाने वाली बात आई सामने
चिकित्सकों से हुई बातचीत और रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने बताया कि चार बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट हो गई है। इसमें पहला मनीषा की विसरा रिपोर्ट में कीटनाशक के अंश मिले हैं। दूसरा उसके शरीर पर कोई सीमन नहीं मिला है जिससे दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई। तीसरा मनीषा के चेहरे पर तेजाब या कोई केमिकल नहीं मिला है। एसपी ने यह भी कहा कि मनीषा की मौत के बाद ही उसके शरीर के अंग गायब हुए। उन्हें जंगली जानवरों ने खाया हैं। मनीषा के शव के पास मिले सुसाइड नोट की लिखावट का उसकी हैंडराइटिंग से मिलान हो गया है।
3 of 14
मनीषा हत्याकांड में प्रदर्शन
- फोटो : संवाद
जनाक्रोश देख पुलिस अभी कर रही विस्तृत जांच
भिवानी पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार का कहना है कि मनीषा की मौत मामले में पुलिस विस्तृत जांच कर रही है। अभी इस मामले में पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। पुलिस ने लैब से मिली विसरा जांच रिपोर्ट परिजनों को भी दी है। इस पर परिजनों ने कुछ सवाल उठाए हैं। इस मामले में परिजनों को पूरी तरह संतुष्ट किया जाएगा। पुलिस की जांच अभी बंद नहीं हुई है। पुलिस हर पहलु से जांचकर तह तक जाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 14
मनीषा हत्याकांड
- फोटो : संवाद
पुलिस ने 10 सैंपल एफएसएल लैब में भेजे थे
मनीषा की मौत मामले में भिवानी पुलिस दो बार शव का पोस्टमार्टम करा चुकी है। पहला पोस्टमार्टम 13 अगस्त को भिवानी जिला नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड ने किया था। 15 अगस्त को दूसरा पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई में चिकित्सकों के बोर्ड ने किया था। पुलिस ने 10 सैंपल एफएसएल जांच के लिए लैब भेजे थे।
विज्ञापन
5 of 14
मनीषा हत्याकांड में प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं कमेटी
मनीषा की मौत मामले में धरना गठित कमेटी के सदस्य व भाकियू के युवा प्रदेशाध्यक्ष रवि आजाद ने कहा कि मनीषा की एफएसएल रिपोर्ट की जांच के लिए पीजीआई में चिकित्सकों का पैनल बनाया गया था। अभी लैब से एक जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। परिजन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। अब 25 सदस्यीय कमेटी की बैठक होगी। प्रशासन या पुलिस से मनीषा की एफएसएल जांच को लेकर कोई बात नहीं हुई है। अभी पुलिस को कई सवालों का जवाब देना है। परिजनों और कमेटी की मांग है कि मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए। मनीषा के शव के दाह संस्कार पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।