{"_id":"63f14c35c89c6e34e803f81c","slug":"international-boxer-pooja-bohra-wedding-rituals-begin-2023-02-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhiwani: अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज पूजा बोहरा की शादी की रस्में हुई शुरू, शामिल होने पहुंचे रिश्तेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani: अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज पूजा बोहरा की शादी की रस्में हुई शुरू, शामिल होने पहुंचे रिश्तेदार
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 19 Feb 2023 08:44 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्सर पूजा बोहरा की बान की रस्म निभाते परिजन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय महिला मुक्केबाज पूजा बोहरा 22 फरवरी को जींद के आकाश के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगी। शनिवार से उनकी शादी की रस्में शुरू हो गई हैं, जिनमें शामिल होने के लिए रिश्तेदार भी घर पहुंच रहे हैं। पूजा के पांच, जबकि उनके मंगेतर आकाश के सात बान है, जिनके बान शनिवार से शुरू हुए हैं। पूजा ने शादी समारोह में शामिल होने के लिए देशभर के खिलाड़ियों, नेताओं के साथ सेलिब्रिटी को निमंत्रण दिया है। 21 फरवरी को उनकी घर पर ही हल्की और मेहंदी की रस्म है। वहीं शादी 22 फरवरी को मिनी बाईपास स्थित विदाई पैलेस में होगी।
अंतरराष्ट्रीय महिला मुक्केबाज पूजा बोहरा की शादी जींद जिले के गांव बड़छप्पर निवासी आकाश के साथ तय हुई है, जोकि जींद में ही यूनाइटेड इंडियन इंश्योरेंस में प्रशासनिक अधिकारी हैं। हालांकि आकाश अपने परिवार के साथ जींद की डिफेंस कॉलोनी में रहते हैं। पूजा के घर पर उनकी बुआ पिंका, इंद्रवती, सुनिता, अनिता, निर्मला के साथ ही मौसी मुन्नी, संतरा देवी और सुनीता पहुंच गई हैं। वहीं बहन पूनम भी रस्मों में शामिल हुई हैं। वहीं दूसरी ओर उनके मंगेतर आकाश की इकलौती बहन प्रियंका ऑस्ट्रेलिया गई हुई है जोकि पीआर से संबंधित कारणों की वजह से शादी में शामिल नहीं सकेंगी।
इन्हें दिया निमंत्रण
2 of 5
पूजा बोहरा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बॉक्सर पूजा बोहरा ने अपनी शादी को लेकर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, कृषि मंत्री जेपी दलाल, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, सांसद धर्मबीर सिंह, विधायक राव दानसिंह, विधायक घनश्याम सर्राफ, पूर्व विधायक शिवशंकर भारद्वाज, ओलंपिक पदक विजेता बॉक्सर विजेंद्र सिंह बेनीवाल, निखत जरीन, लवलीना बोरगोहेन, बॉक्सर मनोज कुमार, बजरंग पूनिया, बबीता फौगाट, संगीता फौगाट सहित अनेक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ ही सेलिब्रिटी को निमंत्रण दिया है।
विकास नगर निवासी पर होगी शादी की रस्में
3 of 5
अपने मंगेतर आकाश के साथ अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज पूजा बोहरा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिले के गांव नीमड़ीवाली निवासी पूजा बोहरा अपने परिवार के साथ कई साल से शहर के विकास नगर में रहती हैं और शादी की रस्में भी यहीं होंगी। पूजा के पिता स्वर्गीय राजबीर हरियाणा पुलिस में एसआई के पद से सेवानिवृत्त थे और माता दमयंती गृहिणी हैं। पूजा खुद भी इनदिनों आबकारी एवं कराधान विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। पूजा बोहरा के पिता फुटबाल के खिलाड़ी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पूजा बोहरा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जबकि पूजा की बड़ी बहन पूनम गृहिणी और छोटा भाई अरविंद डीपीई हैं। वहीं, उनके मंगेतर आकाश दो बहन-भाई हैं। उनकी बड़ी बहन प्रियंका ऑस्ट्रेलिया में रहती है, जोकि शादीशुदा है। आकाश की मां सरला देवी गृहिणी है और उनके पिता का देहांत हो चुका है।
विज्ञापन
भीम अवॉर्डी पूजा ने जीते कई पदक
5 of 5
अपने मंगेतर आकाश के साथ अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज पूजा बोहरा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरियाणा सरकार के भीम अवॉर्ड से सम्मानित महिला मुक्केबाज पूजा बोहरा ने अब तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दर्जनों पदक जीते हैं। उन्होंने 2010 में गोवा में हुई जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में रजत पदक, 2012 में गुवाहाटी में हुई सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, 2013 में एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक, 2013 में एशियन गेम्स में कांस्य पदक, 2019 में बैंकॉक में हुई एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, 2021 में दुबई में हुई एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक और वर्ष 2021 टोक्यो ओलंपिक में प्रतिनिधित्व किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।