फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haryana: एक रुपया शगुन से परिणय सूत्र में बंधेंगी बॉक्सर पूजा बोहरा, फेसबुक पर हुई दोस्ती प्यार में बदली

Wed, 15 Feb 2023 08:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह नवनीत शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
नवनीत शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 15 Feb 2023 08:31 AM IST
सार

साढ़े तीन साल पहले फेसबुक पर दोनों की बातचीत शुरू हुई थी। विदाई पैलेस में 22 फरवरी को जींद के आकाश के साथ पूजा की शादी होगी।

विज्ञापन
Boxer Pooja Bohra will be married to Akash of Jind
अपने मंगेतर आकाश के साथ अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज पूजा बोहरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा के भिवानी जिले की अंतरराष्ट्रीय महिला मुक्केबाज पूजा बोहरा 22 फरवरी को जींद के आकाश के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगी। उनकी शादी बिना दहेज की होगी, जिसमें सिर्फ एक रुपया शगुन दिया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय महिला मुक्केबाज पूजा बोहरा की शादी जींद जिले के गांव बड़छप्पर निवासी आकाश के साथ तय हुई है, जोकि जींद में ही यूनाइटेड इंडियन इंश्योरेंस में प्रशासनिक अधिकारी हैं। शादी को लेकर दोनों परिवार में खुशी का माहौल है और पूजा व आकाश भी शादी की शॉपिंग में जुट गए।




भिवानी जिले के गांव नीमड़ीवाली निवासी पूजा बोहरा अपने परिवार के साथ कई साल से शहर के विकास नगर में रहती हैं। पूजा के पिता स्वर्गीय राजबीर हरियाणा पुलिस में एसआई के पद से सेवानिवृत्त थे और माता दमयंती गृहिणी हैं। पूजा खुद भी इन दिनों आबकारी एवं कराधान विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं।

Boxer Pooja Bohra will be married to Akash of Jind
अपने मंगेतर आकाश के साथ अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज पूजा बोहरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पूजा बोहरा के पिता फुटबाल के खिलाड़ी रह चुके हैं। जबकि पूजा की बड़ी बहन पूनम गृहिणी है और छोटा भाई अरविंद डीपीई है। वहीं, उनके मंगेतर आकाश दो बहन भाई हैं। उनकी बड़ी बहन प्रियंका ऑस्ट्रेलिया में रहती है, जोकि शादीशुदा है। आकाश की मां सरला देवी गृहिणी हैं और उनके पिता का देहांत हो चुका है। 

सोशल मीडिया से बढ़ी दोनों की नजदीकियां

Boxer Pooja Bohra will be married to Akash of Jind
पूजा बोहरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पूजा ने बताया कि 19 अगस्त 2019 को फेसबुक पर उनके पास पहली बार आकाश का मैसेज आया था। इसके बाद धीरे-धीरे उनकी बातचीत शुरू हुई। वर्ष 2020 तक आते-आते बातचीत प्यार में बदल गई। पूजा ने जब यह बात अपने परिवार वालों को बताई तो उन्हें आकाश और उसका परिवार अच्छा लगा। इसके बाद आकाश को उसके परिजनों ने उसके लिए पसंद कर लिया। दोनों परिवारों ने उनके रिश्ते को कबूल कर लिया। पूजा ने यह भी बताया कि पहले आकाश ने अपने प्यार का इजहार किया था। दोनों ने मंगलवार को वेलेंटाइन डे पर भी सेलिब्रेट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भीम अवॉर्डी पूजा ने जीते कई पदक

Boxer Pooja Bohra will be married to Akash of Jind
पूजा बोहरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा सरकार के भीम अवॉर्ड से सम्मानित महिला मुक्केबाज पूजा बोहरा ने अब तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई दर्जन पदक जीते हैं। उन्होंने 2010 में गोवा में हुई जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में रजत पदक, 2012 में गुवाहाटी में हुई सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, 2013 में एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक, 2013 में एशियन गेम्स में कांस्य पदक हासिल किया। इस दौरान 2019 में बैंकॉक में हुई एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, 2021 में दुबई में हुई एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक और वर्ष 2021 टोक्यो ओलंपिक में प्रतिनिधित्व किया।

विज्ञापन
Boxer Pooja Bohra will be married to Akash of Jind
पूजा बोहरा, अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मेरी शादी के कुछ ही दिन बचे हैं तो तैयारियों में काफी व्यस्त हो गई हूं। जुलाई में एशियन चैंपियनशिप है तो शादी के बाद उनके लिए अभ्यास करूंगी। दहेज न लेने का निर्णय मेरा और आकाश का था, जिस पर दोनों परिवार भी खुशी-खुशी तैयार हो गए। सोशल मीडिया पर शुरू हुई बातचीत से अब नई जिंदगी की शुरुआत होगी। - पूजा बोहरा, अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed