फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haryana: अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज पूजा बोहरा आज आकाश के साथ शादी के परिणय सूत्र में बंधेंगी

Wed, 22 Feb 2023 02:46 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 22 Feb 2023 02:46 AM IST
विज्ञापन
International boxer Pooja Bohra marries Akash today photos
अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज पूजा बोहरा आज आकाश के साथ शादी के परिणय सूत्र में बंधेंगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अंतरराष्ट्रीय महिला मुक्केबाज पूजा बोहरा बुधवार को जींद के आकाश के साथ शादी के परिणय सूत्र में बंधेंगी। उनकी शादी में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व कोच, सेलिब्रेटी के साथ प्रदेश के कई नेता शिरकत करेंगे। मंगलवार को विकास नगर स्थित उनके निवास स्थान में हल्दी और मेहंदी की रस्में हुईं, जिनमें परिवारजनों ने अपना फर्ज निभाया। बुधवार सुबह हिसार से उनके मामा परिवार के साथ भात लेकर आएंगे, जिसके बाद शाम को वे आकाश के साथ शादी के परिणय सूत्र में बंधेंगी।



अंतरराष्ट्रीय महिला मुक्केबाज पूजा बोहरा की शादी जींद जिले के गांव बड़छप्पर निवासी आकाश के साथ तय हुई है, जोकि जींद में ही यूनाइटेड इंडियन इंश्योरेंस में प्रशासनिक अधिकारी है। हालांकि आकाश अपने परिवार के साथ जींद की डिफेंस कॉलोनी में रहते है।

International boxer Pooja Bohra marries Akash today photos
पूजा बोहरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हल्दी की रस्म पूजा के भाई अरविंद बोहरा, रोहित, राहुल, कवीर और भाभी सुचेता, सुशीला, उनकी बुआ पिंकी, इंद्रवती, सुनिता, अनिता, निर्मला के साथ ही मौसी मुन्नी देवी, संतरा देवी और सुनीता और यूथ बॉक्सिंग की हेड कोच अमनप्रीत, सोनिया, प्रियंका, भारती ठाकुर, प्रियंका चौधरी ने निभाई।

International boxer Pooja Bohra marries Akash today photos
अपने मंगेतर आकाश के साथ अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज पूजा बोहरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वहीं बहन पूनम भी रस्मों में शामिल हुई है। वहीं दूसरी ओर उनके मंगेतर आकाश की इकलौती बहन प्रियंका ऑस्ट्रेलिया गई हुई है जोकि पीआर से संबंधित कारणों की वजह से शादी में शामिल नहीं हो पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
International boxer Pooja Bohra marries Akash today photos
पूजा बोहरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भीम अवॉर्डी पूजा ने जीते कई पदक
हरियाणा सरकार के भीम अवॉर्ड से सम्मानित महिला मुक्केबाज पूजा बोहरा ने अब तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में दर्जनों पदक जीते हैं। उन्होंने 2010 में गोवा में हुई जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में रजत पदक, 2012 में गुवाहाटी में हुई सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, 2013 में एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक, 2013 में एशियन गेम्स में कांस्य पदक, 2019 में बैंकॉक में हुई एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, 2021 में दुबई में हुई एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक और वर्ष 2021 टोक्यो ओलंपिक में प्रतिनिधित्व किया।

विज्ञापन
International boxer Pooja Bohra marries Akash today photos
बॉक्सर पूजा बोहरा की बान की रस्म निभाते परिजन। - फोटो : संवाद

मुक्केबाजी में अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचकर सदैव सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास किया है। अब जीवन की एक नई शुरुआत करने जा रही हूं। शादी के बाद दो परिवारों के बीच संबंध बन जाते हैं। आकाश से सोशल मीडिया के माध्यम से बातचीत शुरू हुई थी और अब शादी के परिणय सूत्र में बंधने जा रही हूं। शादी समारोह में शामिल होकर हमें आशीर्वाद देने आए सभी शुभचिंतकों का हृदय की गहराइयों से आभार। - पूजा बोहरा, अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed