हरियाणा के भिवानी में एक महिला द्वारा अपने यूट्यूबर प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करने के मामले अब कई नई चीजें सामने आ रही हैं। जैसे जैसे जांच आगे बढ़ रही है वैसे वैसे कातिल पत्नी रवीना और उसके आशिक सुरेश की साजिश का पर्दाफाश होता जा रहा है।
2 of 7
कातिल प्रेमी सुरेश
- फोटो : अमर उजाला
सुरेश ने सुनाई हत्या वाले दिन की कहानी
पुलिस हिरासत में यूट्यूबर और रवीना का आशिक सुरेश पूछताछ में कई खुलासे कर रहा है। उसने बताया कि रवीना से उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी। इसके बाद वह दोनों मिलकर वीडियो बनाने लगे और यह सिलसिला जारी रहा। करीब डेढ़ साल बाद रवीना के पति प्रवीण को हमारे में पता चल गया था। हत्या वाले दिन प्रवीण ने मुझे और रवीना को उसके ही घर पर रंगे हाथ पकड़ लिया था। इसके बाद हमारे सामने उसे मारने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा था।
3 of 7
भिवानी मर्डर केस
- फोटो : रवीना/ इंस्टाग्राम
छह किलो मीटर दूर फेंका शव
सुरेश ने आगे बताया कि रवीना और मैंने चुन्नी से प्रवीण का गला घोंटा। चुकी हत्या दिन में किया था तो शव को ठिकाने लगाने के लिए हमने रात होने का इंतजार किया। हमने प्रवीण की लाश को बाइक पर बीच में बैठाया और छह किलोमीटर दूर जाकर दिनोद रोड ड्रेन में फेंक आए।
4 of 7
बाइक से प्रवीण की लाश लेकर जाते रवीना और सुरेश
- फोटो : वीडियो ग्रैब
एक गलती से खुला हत्या का राज
घर से छह किलोमीटर दूर प्रवीण की लाश मिलने की बात घर वालों को हजम नहीं हो रही थी। उनके मन में बार बार यही सवाल उठ रहा था कि वह वहां क्या करने गया होगा। इसके बाद घर वालों ने ही अपने घर से दिनोद रोड ड्रेन तक लगे एक एक सीसीटीवी कैमरों को देखना शुरू किया। इनमें से एक सीसीटीवी में घर के पास हेलमेट पहने संदिग्ध व्यक्ति की बाइक दिखाई दी। जिस पर मुंह पर कपड़ा ढके रवीना भी पीछे बैठी थी और बीच में प्रवीण का शरीर था। रात करीब ढाई बजे सीसीटीवी में बाइक जाती दिखाई दी। इसके करीब दो घंटे बाद हेलमेट पहने बाइक चालक के साथ पीछे बैठकर वापस घर भी आई। इस दौरान बीच वाला व्यक्ति नहीं था।
5 of 7
रवीना
- फोटो : रवीना/ इंस्टाग्राम
छह साल के मुकुल के सिर से उठा पिता का साया, छीन गया मां का प्यार
पुराना बस स्टैंड क्षेत्र गुजरों की ढाणी निवासी 35 वर्षीय प्रवीण की रेवाड़ी के गांव जुड़ी निवासी रवीना (32) से शादी हुई थी। प्रवीण का छह साल का बेटा मुकुल है। प्रवीण की हत्या के बाद मुकुल के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं हत्या के जुर्म में मां रवीना के जेल चले जाने के बाद मां का प्यार और दुलार भी छीन गया। मुकुल अब अपने दादा सुभाष और चाचा संदीप के पास रह रहा है।