फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CM मनोहर का अनोखा अंदाज: पुलिस थाना एसएचओ की कुर्सी पर बैठ जांचे रजिस्टर, कर्मचारियों के लिए पांच लाख की घोषणा

Tue, 04 Apr 2023 11:38 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 04 Apr 2023 11:38 AM IST
सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भिवानी के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान आज तोशान जनसंवाद कार्यक्रम के बाद कस्बा के पुलिस थाना में अचानक पहुंच गए। जहां सीएम एसएचओ की कुर्सी पर बैठकर व्यवस्थाओं को जांचा।

विज्ञापन
CM Manohar unique style: sitting on chair of Tosham police station SHO, checked register
एसएचओ की कुर्सी पर बैठे सीएम - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान बुधवार को भिवानी के कस्बा तोशाम पुलिस थाना में अचानक पहुंच गए। जहां एसएचओ की कुर्सी पर जा बैठे। एसएचओ की कुर्सी पर बैठे मुख्यमंत्री के सामने फरियादी की तरह सामने पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत बैठ गए। थाने में कुछ देर एसएचओ की कुर्सी पर बैठकर मुख्यमंत्री मनोहर ने रजिस्टरों की जांच की।



एसपी, स्ट्रांग रूम और मैस का किया निरीक्षण
जिसके बाद थाने में स्ट्रांग रूम और पुलिस कर्मचारियों के खाने के मैस का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि पुलिस थानों में आने वाले हर फरियादी की सुनें और उसकी शिकायत पर तत्परता से कार्रवाई कर न्याय दिलाएं।

CM Manohar unique style: sitting on chair of Tosham police station SHO, checked register
सीएम का अचानक थाने का दौरा - फोटो : अमर उजाला
थाने में अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री
पुलिस थाने में मुख्यमंत्री को अचानक देखकर वहां तैनात कर्मचारी भी हड़बड़ा गए। क्योंकि थाने के अधिकांश पुलिस कर्मचारियों की वीआईपी डयूटी तो सीएम खेमे के साथ ही लगी थी। जबकि थाने में कुछ चुनिंदा लोग ही मौजूद थे। हालांकि मुख्यमंत्री के संभावित दौरा वाले इलाकों के सरकारी संस्थानों में पहले से ही व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के जिला प्रशासन आदेश दे चुका था। यह भी अंदेशा था कि सीएम किसी भी सरकारी संस्थान में अचानक पहुंचकर निरीक्षण कर सकते हैं।
CM Manohar unique style: sitting on chair of Tosham police station SHO, checked register
मैस का औचक निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
कर्मचारियों की जरूरी व्यवस्था के लिए की पांच लाख की घोषणा
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तोशाम पुलिस थाना में तैनात पुलिस कर्मचारियों से बात की और उनके वहां क्या दिक्कतें हैं, ये भी जाना। थाने में कर्मचारियों के लिए जरूरी इंतजाम के लिए पांच लाख रुपये बजट की घोषणा भी की। थाने की स्वच्छता देखकर तोशाम पुलिस थाना एसएचओ सुखबीर जाखड़ की पीठ थपथपाई। वहीं सीएम ने पुलिस थाने के रोजना के रजिस्टर और थाने की व्यवस्था निरीक्षण का ब्यौरा दर्ज कर नीचे अपने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
CM Manohar unique style: sitting on chair of Tosham police station SHO, checked register
सीएम ने जांची थाने की व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला
सीएम मनोहर भिवानी के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान लोगों से जनंसवाद कार्यक्रम कर लगातार मुलाकात कर रहे हैं।
विज्ञापन
CM Manohar unique style: sitting on chair of Tosham police station SHO, checked register
पुलिस कर्मी से बातचीत करते सीएम - फोटो : अमर उजाला

सीएम से मिलने जा रहे निजी लैब संचालकों को पुलिस ने बीच रास्ते में रोका
सरकार की ओर से लैब से प्रमाणित किए गए पत्र पर एमबीबीएस चिकित्सक के हस्ताक्षर करना सुनिश्चित किया गया है। जिसका निजी लैब संचालक लंबे समय से विरोध कर रहे है।। इस संबंध में हो रही परेशानियों को लेकर निजी लैब संचालक कैरू में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलने के लिए पहुंचे। लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक लिया और आगे नहीं जाने दिया। लैब संचालकों को पुलिस कैरू में बने नॉलेज सेंटर में ले गई। जहां उच्च अधिकारियों से बातचीत कर लैब संचालकों के चार सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल की मुख्यमंत्री से मुलाकात का आश्वासन दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed