फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लेह में हरियाणा का जवान शहीद: ग्लेशियर से गिरकर बहा, 4 जुलाई को गया था ड्यूटी, इकलौते बेटे थे गुरप्रीत

Thu, 25 Jul 2024 09:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मुलाना, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुलाना, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 25 Jul 2024 09:45 PM IST
सार

लेह में तैनात अंबाला के लाल गुरप्रीत सिंह शहीद हो गए। वह रविवार को ग्लेशियर में गिरकर पानी में बह गए थे। गुरुवार को घर वालों के पास उनके शहीद होने की सूचना आई। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
soldier of Ambala Haryana martyred in Leh: Fell from glacier
शहीद गुरप्रीत का फाइल फोटो, विलाप करते परिजन। - फोटो : संवाद

भारतीय सेना में तैनात अंबालाा के शेरपुर गांव के रहने वाला 32 वर्षीय गुरप्रीत सिंह शहीद हो गए। परिवारजनों को गुरुवार सुबह करीब 10 बजे फोन पर भारतीय सेना अधिकारियों ने गुरप्रीत सिंह के शहीद होने की सूचना दी। यह सुनते ही परिजन सन्न रह गए। घर में सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। गुरप्रीत सिंह लेह में तैनात थे। बताया जा रहा है कि गश्त के दौरान गुरप्रीत सिंह ग्लेशियर से नीचे गिर गए और पानी में बह गए। घटना बीते रविवार की बताई जा रही है। जिसके बाद भारतीय सेना ने गुरप्रीत सिंह की तलाश की तो उन्हें गुरुवार को गुरप्रीत सिंह का शव मिला। जिसके बाद गुरुवार को गुरप्रीत सिंह के परिजनों को सूचित किया गया। 

soldier of Ambala Haryana martyred in Leh: Fell from glacier
विलाप करते परिजन। - फोटो : संवाद

अकेला बेटा था गुरप्रीत सिंह 
गुरप्रीत अपने माता-पिता के अकेले बेटे थे। गुरप्रीत सिंह की एक बहन है। गुरप्रीत सिंह अपने पीछे माता दविन्द्र कौर पिता दलीप सिंह, दो बेटे सहजवीर सिंह, तेजवीर सिंह और पत्नी हरलीन कौर को छोड़ गए हैं। गुरप्रीत सिंह ने 10 साल पहले 2014 में भारतीय सेना ज्वाइन की थी।

soldier of Ambala Haryana martyred in Leh: Fell from glacier
दुख में परिजन। - फोटो : संवाद

गुरप्रीत सिंह के पिता दलीप सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह ही सेना के अधिकारियों का फोन आया कि आपका बेटा गुरप्रीत सिंह शहीद हो गया है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने कोई कारण नहीं बताया। गुरप्रीत सिंह 4 जुलाई को ही घर से छुट्टी खत्म कर लेह क्षेत्र में गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
soldier of Ambala Haryana martyred in Leh: Fell from glacier
शहीद गुरप्रीत के परिजन। - फोटो : संवाद

जानकारी अनुसार बीते रविवार को गुरप्रीत सिंह के परिजनों को सेना से गुरप्रीत सिंह के लापता होने की खबर मिली थी। गुरुवार को सेना को उनका शव मिला। जिसके बाद परिजनों को गुरप्रीत के शहीद होने की सूचना दी गई। 

विज्ञापन
soldier of Ambala Haryana martyred in Leh: Fell from glacier
शहीद गुरप्रीत सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

शुक्रवार हो सकता है संस्कार  
जानकारी अनुसार लेह में गुरप्रीत सिंह के शव का पोस्टमार्टम हो चुका है। गुरप्रीत सिंह का शव शुक्रवार को हवाई रास्ते से अंबाला लाया जाएगा। जहां से गुरप्रीत सिंह के शव को सैनिक सम्मान के साथ उनके गांव लाकर अंतिम विदाई दी जाएगी। हालांकि लेह में शव को हवाई रास्ते लाने में मौसम का साथ बहुत जरूरी है। अगर मौसम साफ रहा था तो गुरप्रीत सिंह का शव शुक्रवार को अंबाला लाया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed