{"_id":"66a06b29f8fdb52e4c0fc047","slug":"ambala-six-members-of-family-murdered-om-prakash-could-not-look-at-his-family-face-at-last-moment-2024-07-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छह लोगों की हत्या: अंतिम समय में परिवार का मुंह नहीं देख सके ओम प्रकाश, इसलिए घर जाने की नहीं पड़ी हिम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह लोगों की हत्या: अंतिम समय में परिवार का मुंह नहीं देख सके ओम प्रकाश, इसलिए घर जाने की नहीं पड़ी हिम्मत
Wed, 24 Jul 2024 12:45 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला
अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 24 Jul 2024 12:45 PM IST
विज्ञापन
ambala murder
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के अंबाला में दो एकड़ जमीन को लेकर चल रहे विवाद में सेना से सेवानिवृत्त नायक ने पत्नी और रिश्तेदारों संग मिलकर छोटे भाई और उसकी पत्नी समेत तीन बच्चों की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी। इस दौरान बीच बचाव करने आई मां को भी मौत के घाट उतार दिया। परिजनों की हत्या के बाद आरोपियों ने उनके शवों को जलाने का भी प्रयास किया। हमले में पिता भी घायल हो गया, पिता ने मौके से भागकर जान बचाई। साथ ही पुलिस को सूचना दी। घायल को चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया।
ambala murder
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ से पिता ओम प्रकाश को मंगलवार छुट्टी मिल गई। सुबह 11 बजे छुट्टी मिलने के बाद ओम प्रकाश अपनी बेटी के घर बराड़ा के थम्बड़ गांव स्थित आवास पर गए। उनके साथ अन्य रिश्तेदारों ने बताया कि बड़े बेटे की बर्बरता के बाद ओम प्रकाश की हिम्मत ही नहीं पड़ी कि वो घर जाएं।
ambala murder
- फोटो : अमर उजाला
संस्कार के दौरान अंतिम समय भी उन्हें अपने छोटे बेटे व उसके परिवार, पत्नी का चेहरा देना भी नसीब नहीं हुआ। बेटे भूषण द्वारा किए गए हमले में ओम प्रकाश की जहां दो उंगलियों में फ्रैक्चर आ गया था, वहीं कान पर चोट आई तो वहीं सिर में भी टांके लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ambala murder
- फोटो : अमर उजाला
अंबाला के नारायणगढ़ थाने में दोपहर के समय गांव थंबड़ से ओमप्रकाश के दामाद विनोद व अन्य लोग गए थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने पुलिस को कहा कि ओमप्रकाश की अस्पताल से छुट्टी हो गई थी। कोई बयान दर्ज करने हों तो जरूर आएं।
विज्ञापन
ambala murder
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वह अपने गांव लौट गए। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करे। हर बार दोनों भाइयों में झगड़ा होता था तो बहनें बीच-बचाव के लिए जाती थीं। मगर इस बार तो किसी ने सुना भी नहीं।