फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छह की हत्या: रिटायर्ड फौजी ने इसलिए किया मां, भाई-भाभी और तीन बच्चों का कत्ल; पिता ने बताई चौंकाने वाली वजह

Tue, 23 Jul 2024 09:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला
अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 23 Jul 2024 09:20 AM IST
विज्ञापन
Retired soldier killed his mother, brother, sister-in-law and three children see photos
Retired soldier killed - फोटो : अमर उजाला
अंबाला में दो एकड़ जमीन को लेकर चल रहे विवाद में एक रिटायर्ड फौजी ने पत्नी व रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपने छोटे भाई के पूरे परिवार की गला रेतकर हत्या कर दी। इस दौरान बीचबचाव करने आई मां को भी मार डाला, जबकि पिता ने भागकर जान बचाई। मरने वालों में छोटे भाई की पत्नी के अलावा उनके तीन मासूम बच्चे भी थे। हत्या के बाद आरोपी ने सभी के शवों को जलाने का भी प्रयास किया।
Retired soldier killed his mother, brother, sister-in-law and three children see photos
मृतकों के फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
मृतकों की पहचान छोटे भाई हरीश (35), भाभी सोनिया (32), मां सरोपी (65), भतीजी यशिका (5) और छह माह के भतीजे मयंक के रूप में हुई। दूसरी भतीजी परी (8) ने हौदी में छिपकर जान बचाई, लेकिन बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आरोपी 42 वर्षीय भूषण सेना में नायक पद से रिटायर्ड हुआ है। 
Retired soldier killed his mother, brother, sister-in-law and three children see photos
मृतक हरीश के घर में किचन में चकले पर रखी रोटी और पैन में जला हुआ दूध। - फोटो : संवाद
वह अभी एनिमल अटेंडेंट के रूप में कार्यरत है। पुलिस ने उसके समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकियों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच के लिए एसआईटी भी गठित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Retired soldier killed his mother, brother, sister-in-law and three children see photos
मृतक हरीश के सुनसान पड़े घर पर रिश्तेदार हालात देखते हुए। - फोटो : संवाद
वारदात रविवार देर रात नारायणगढ़-रायपुरानी सीमा स्थित रतौर गांव में हुई। पुलिस के अनुसार, एक ही घर में दोनों भाइयों ने बंटवारा कर रखा था। दो साल से उनमें दो एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पहले भी कई बार दोनों भाइयों के बीच मारपीट हो चुकी थी।
विज्ञापन
Retired soldier killed his mother, brother, sister-in-law and three children see photos
मृतकों के फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
रविवार रात भूषण ने पत्नी और ससुरालवालों के साथ मिलकर छोटे भाई के परिवार को खत्म करने की योजना बनाई। रात करीब 10 बजे तेजधार हथियारों से उन्होंने घर के भीतर ही उन पर हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद लकड़ी की बल्लियों पर सभी के शव रखकर डीजल डालकर आग लगा दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed