{"_id":"6af76cdc93ed4af42104bc90","slug":"organization-of-sports-competitions-on-childrens-day-ambala-news-c-36-1-amb1001-172591-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बाल दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बाल दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
विज्ञापन
साहा। तेपला स्थित तनेजा पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को बाल दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत विशेष प्रातःकालीन सभा, गीतों और नृत्यों से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने डीजे पार्टी और नींबू-चम्मच दौड़, वॉलीबाल जैसी खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कक्षाओं में आयोजित पॉटलक और पार्टी टिफिन सत्र आकर्षण का केंद्र रहा। प्रधानाचार्या शालू भसीन ने बच्चों को जिज्ञासा और आत्मविश्वास अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रबंधन समिति के सदस्य भी मौजूद रहे।